लाइव न्यूज़ :

चिंता मत करिए, आप लोग चाहिएगा तो मकान आप लोग को भी देंगे, मीडियाकर्मियों को लेकर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2024 15:45 IST

Bihar News: मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि नया ऑफिसर्स फ्लैट काफी आकर्षक होगा। फ्लैट में पहुंचने के लिए एलिवेटेड रोड बनाया जायेगा। अगले तीन साल मे निर्माण कार्य पूरा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने आज सुबह में लोहिया पथ चक्र और नए प्रस्तावित ऑफिसर्स फ्लैट का निरीक्षण किया।मकान आप लोग को भी दे देंगे हमलोग। आप लोग चिंता मत करिए। सब विकास देखकर हर किसी को बढ़िया लगेगा।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह-सुबह मीडियाकर्मियों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब राजधानी पटना में कार्यरत मीडिया कर्मियों को रहने के लिए अधिक तकलीफ नहीं उठानी पड़ेगी, बल्कि राज्य सरकार यथासंभव इनकी मदद करेगी। दरअसल, मुख्यमंत्री ने आज सुबह में लोहिया पथ चक्र और नए प्रस्तावित ऑफिसर्स फ्लैट का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि नया ऑफिसर्स फ्लैट काफी आकर्षक होगा। फ्लैट में अभी की तुलना में ज्यादा अधिकारी रहेंगे। फ्लैट में पहुंचने के लिए एलिवेटेड रोड बनाया जायेगा। अगले तीन साल मे निर्माण कार्य पूरा होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप लोग यदि चाहिएगा तो मकान आप लोग को भी दे देंगे हमलोग। आप लोग चिंता मत करिए। हालांकि, अभी इसमें तीन साल का समय लगेगा। इसमें कोई समस्या नहीं है। कितना अच्छा होगा सब कोई एक साथ रहेगा और सुंदर तरीके से रहेगा। ये सब विकास देखकर हर किसी को बढ़िया लगेगा।

वहीं, विपक्षी दलों के तरफ से काम नहीं करने के आरोपों का भी जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा किे कौन क्या बोलता है, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आज हर कोई जान रहा है की हम क्या करते हैं और क्या नहीं करते हैं? विपक्ष के लोग बोल रहे हैं तो उनको बोलने दिजिए। हम उनकी बातों पर वैसे भी अधिक ध्यान नहीं देते हैं। उनका काम है बोलना, बोलते रहें। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव