Bihar News: अस्पताल पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मेदांता अस्पताल के ऑर्थो डिपार्टमेंट में इलाज, कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2024 14:51 IST2024-06-15T14:51:18+5:302024-06-15T14:51:55+5:30

Bihar News: लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश बीमार हो गए थे। तब चुनाव प्रचार से ब्रेक लेते हुए उन्होंने डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ लिया था।

Bihar News CM Nitish Kumar reached hospital treatment ortho department of Medanta Hospital reason | Bihar News: अस्पताल पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मेदांता अस्पताल के ऑर्थो डिपार्टमेंट में इलाज, कारण

file photo

Highlightsदिल्ली का दौरा किया। बैठकों में भी शामिल हुए।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की सुबह जब सो कर उठे तो उनके हाथ में दर्द हुआ। जिसके बाद वह सुबह मेदांता अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद मेदांता अस्पताल के ऑर्थो डिपार्टमेंट में उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसे लेकर फ़िलहाल कुछ नहीं कहा गया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश बीमार हो गए थे। तब चुनाव प्रचार से ब्रेक लेते हुए उन्होंने डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ लिया था।

बाद में वे चुनाव प्रचार में भी सक्रिय दिखे थे। साथ ही 4 जून को आये चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने दिल्ली का दौरा किया। एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के साथ ही वे पीएम मोदी सहित कई अन्य नेताओं के साथ मिले और बैठकों में भी शामिल हुए।

वहीं एक दिन पहले ही पटना में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे। उधर, 29 जून को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक है। उस बैठक में जदयू के संगठन विस्तार सहित भविष्य की रणनीति को लेकर कई अहम फैसले लिए जा जायेंगे। इसमें नीतीश कुमार भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे।

Web Title: Bihar News CM Nitish Kumar reached hospital treatment ortho department of Medanta Hospital reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे