नीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2026 12:09 IST2026-04-11T12:01:44+5:302026-04-11T12:09:22+5:30
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जैसे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की है, अब राज्यसभा सांसद के रूप में दिल्ली से देश की सेवा करेंगे।

file photo
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ तो ले ली है और 14 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बीच बिहार की राजनीति तेज हो गई है। तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि एक व्यक्ति (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जा रहा है। इनके परिवार में ऐसा उदाहरण नहीं है। इनके परिवार में उदाहरण है कि पिता (लालू यादव) जेल गए तो माता(राबड़ी देवी) को मुख्यमंत्री बना दिया था। चुनाव के पहले कहते थे कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से पागल हो गए हैं।
#WATCH पटना(बिहार): तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "एक व्यक्ति मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जा रहा है। इनके परिवार में ऐसा उदाहरण नहीं है। इनके परिवार में उदाहरण है कि पिता(लालू यादव) जेल गए तो माता(राबड़ी देवी) को मुख्यमंत्री बना दिया… pic.twitter.com/ng1ep2WDXI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2026
जनता दिखा दी। राजद 25 सीटों पर सिमट गई। आने वाले समय में राजद का पूरा सत्यानाश होगा। राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा कि यह तो एक औपचारिकता है और ना चाहते हुए भी वो यह कर रहे हैं। उनपर दबाव है।
हमने चुनाव में पहले ही कहा था कि उनको (मुख्यमंत्री) नहीं रहने दिया जाएगा। सवाल यह है कि इतने बड़े जनादेश के बाद भी सरकार में परिवर्तन आखिर क्यों किया जा रहा है? बिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, लोग परेशान हैं, इन लोगों की केवल कुर्सी पर बने रहने की मंशा है, यह केवल बिहार को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं।
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से नीतीश कुमार का सम्मान करते रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन को सम्मान की दृष्टि से देखा है। झा ने कहा कि विजय कुमार चौधरी क्या बोले मुझे कुछ नहीं कहना। बिहार में सत्ता परिवर्तन हो रहा है।
#WATCH Patna, Bihar: JD(U) national working president Sanjay Kumar Jha says, "The Prime Minister has always had respect for Nitish Kumar... He has viewed Nitish Kumar's political life with respect..." pic.twitter.com/yIeFZuCCiQ
— ANI (@ANI) April 11, 2026
राजद की छवि वे एक ऐसे दल के रूप में गढ़ना चाहते हैं जिसे लेकर सभी वर्गों में भरोसा जगे। वहीं, नीतीश कुमार के सक्रिय राजनीति से अलग होने के बाद राज्य की राजनीति में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के वोटों को लेकर भी नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। अब तक इन वर्गों पर नीतीश कुमार की मजबूत पकड़ मानी जाती थी।
लेकिन उनके हटने के बाद राजद इन वोटरों को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर रही है। तेजस्वी को खुद को इन वर्गों के बीच एक विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर सकते हैं। तेजस्वी यादव का प्रस्तावित दौरा इसी सियासी जमीन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जैसे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की है, अब राज्यसभा सांसद के रूप में दिल्ली से देश की सेवा करेंगे। तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे इसकी चिंता क्यों कर रहे हैं कि मंत्री, विधायकों के वेतन मिला या नहीं मिला। आम जनता का काम सरकार कर रही है।