Nitish Kumar meets Bihar governor: राजेन्द्र आर्लेकर और आरिफ मोहम्मद खान से मिले सीएम नीतीश कुमार, देखें तस्वीरें और वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2024 14:43 IST2024-12-31T14:41:45+5:302024-12-31T14:43:40+5:30

Nitish Kumar meets Bihar governor: बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को औपचारिक विदाई दी। नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी।

bihar Newly appointed Governor Arif Mohammed Khan outgoing governor Rajendra Arlekar Chief Minister Nitish Kumar meeting at Raj Bhavan see pics watch video | Nitish Kumar meets Bihar governor: राजेन्द्र आर्लेकर और आरिफ मोहम्मद खान से मिले सीएम नीतीश कुमार, देखें तस्वीरें और वीडियो

photo-lokmat

HighlightsNitish Kumar meets Bihar governor: नीतीश कुमार ने स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप सौंपा।Nitish Kumar meets Bihar governor: आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार का शॉल देकर स्वागत किया।Nitish Kumar meets Bihar governor: वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भी मुलाकात की और विदाई दी।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजभवन जाकर बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को औपचारिक विदाई भी दी। वहीं नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते दो दिन से दिल्ली दौरा पर थे बीती रात ही वो दिल्ली से वापस आए हैं। उन्होंने वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भी मुलाकात की और उन्हें विदाई दी। इस दौरान आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार का शॉल देकर स्वागत किया, वहीं नीतीश कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप सौंपा।

   

आरिफ मोहम्मद खान बुधवार 2 जनवरी को बिहार के राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। दरअसल, बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी के अलावे नीतीश कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया था। राज्यपाल के पटना पहुंचने के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में थे।

ऐसे में दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे और नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। बता दें कि फरवरी साल 2023 में राजेंद्र विश्वनाथन आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल बनाए गए थे। 23 अप्रैल 1954 को जन्मे आर्लेकर गोवा के रहने वाले हैं और बिहार के राज्यपाल बनाने से पहले वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

उन्हें जुलाई 2021 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भाजपा के वरिष्ठ सदस्य रह चुके हैं। मूल रूप से गोवा के रहने वाले आर्लेकर साल 2002 से 2007 तक वह में भाजपा के विधायक भी रहे हैं। वहीं, वर्ष 2012 से 2015 तक गोवा विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष भी थे।

इस दौरान गोवा विधानसभा को उन्होंने पेपरलेस यानी कागज मुक्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आरिफ मोहम्मद खान को 6 सितंबर 2019 को केरल का राज्यपाल बनाया गया था।

Web Title: bihar Newly appointed Governor Arif Mohammed Khan outgoing governor Rajendra Arlekar Chief Minister Nitish Kumar meeting at Raj Bhavan see pics watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे