लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2025 15:59 IST

उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और अब विधायक की नाराजगी ने नए विवाद की संभावना पैदा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाने में सफल रहे।अब विधायक का पोस्ट इन अटकलों को और मजबूत करता दिख रहा है।“स्वार्थ की दिशा में मुड़ने” जैसे शब्द सीधे तौर पर नेतृत्व पर सवाल उठाते हैं।

पटनाः उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी (रालोमो) में बगावत की चिंगारी दिखाई देने लगी है। पार्टी के विधायक रामेश्वर महतो ने सोशल मीडिया पोस्ट में नेतृत्व और नीतियों पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। रामेश्वर महतो के द्वारा किए गए पोस्ट ने संगठन के भीतर नाराजगी और असंतोष की ओर इशारा कर दिया है। चर्चाएं तेज हैं कि रामेश्वर महतो मंत्री नहीं बनाए जाने से बेहद खफा हैं। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाने में सफल रहे।

इसी को लेकर भीतर खाने लंबे समय से सवाल उठ रहे थे और अब विधायक का पोस्ट इन अटकलों को और मजबूत करता दिख रहा है। रामेश्वर महतो ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सच्ची नीयत और दृढ़ नीति से मिलती है। जब नेतृत्व की नीयत धुंधली हो जाए और नीतियाँ जनहित से अधिक स्वार्थ की दिशा में मुड़ने लगें,

तब जनता को ज्यादा दिनों तक भ्रमित नहीं रखा जा सकता। आज का नागरिक जागरूक है- वह हर कदम, हर निर्णय और हर इरादे को बारीकी से परखता है। उनके इस बयान ने रालोमो खेमे में हलचल मचा दी है, क्योंकि पोस्ट में “नेतृत्व की नीयत धुंधली होने” और “स्वार्थ की दिशा में मुड़ने” जैसे शब्द सीधे तौर पर नेतृत्व पर सवाल उठाते हैं।

सियासी हलकों में इसे उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रामेश्वर महतो लगातार उम्मीद कर रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा उन्हें मंत्री पद के लिए आगे बढ़ाएंगे, लेकिन इसके बजाय कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया। इसके बाद से ही रामेश्वर महतो असहज और नाराज बताए जा रहे हैं।

रालोमो में पहले से ही परिवारवाद को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन अब विधायक के पोस्ट से यह साफ हो गया है कि पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सतह पर आ चुका है। फिलहाल पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विधायक महतो के पोस्ट ने संगठन को नई सियासी मुश्किल में डाल दिया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान सीधे तौर पर उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधता है। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और अब उनके ही विधायक की नाराजगी ने पार्टी में नए विवाद की संभावना पैदा कर दी है। फिलहाल पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टॅग्स :बिहारपटनाउपेंद्र कुशवाहाराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान