लाइव न्यूज़ :

Bihar: अमित शाह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हुई एनडीए नेताओं की बैठक

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2025 22:48 IST

सूत्रों के अनुसार इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शुरुआती रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही आने वाले समय में कैसे एनडीए जमीनी स्तर पर जनता से और बेहतर जुड़ाव स्थापित करे इस पर रणनीति तय की गई।

Open in App

पटना: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास एक अणे मार्ग में एनडीए की बैठक हुई। इसमें भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), रालोमो और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। जिसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, ललन सिंह, चिराग पासवान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, विजय चौधरी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हम अध्यक्ष संतोष सुमन आदि मौजूद रहे। 

सूत्रों के अनुसार इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शुरुआती रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही आने वाले समय में कैसे एनडीए जमीनी स्तर पर जनता से और बेहतर जुड़ाव स्थापित करे इस पर रणनीति तय की गई। इस बैठक में पूरी एकजुटता के साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर एनडीए नेताओं ने अपनी सहमति दी। इस दौरान एनडीए नेताओं ने फोटो खिंचवाया और एकजुटता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए नेताओं के लिए भोज का भी आयोजन किया गया था।

 एनडीए नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक 2 घंटे होने वाली थी, लेकिन आधे घंटे में ही यह बैठक खत्म हो गई। एनडीए के नेता अमित शाह और नीतीश कुमार के साथ फोटो खिंचवाया। इसके बाद अमित शाह मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले। बताया जाता है कि 5 बजकर 45 मिनट पर उनकी फ्लाइट थी। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना 29 मार्च की देर शाम पहुंचे थे। 

इसके बाद रविवार को अमित शाह ने पटना और गोपालगंज में दो अलग अलग कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने की अपील की। इसके साथ ही एनडीए की एकजुटता को दर्शाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बैठक की।

टॅग्स :अमित शाहबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां