लाइव न्यूज़ :

बिहारः नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर सजा भुगतने का जारी किया फरमान, दहशत में लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2019 19:08 IST

बताया जा रहा है कि चकाई प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय में नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया है. इसके अलावा पंचायत प्रमुख मोती पासवान के घर पर भी नक्सलियों द्वारा पोस्टर चिपकाया गया है. 

Open in App

बिहार के जमुई जिले के चकाई प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं प्रखंड प्रमुख के घर के समीप नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर इलाके में दहशत फैला दी है. नक्सलियों ने पोस्टर चिपका कर चेतावनी भी दी है. पोस्टर साटे जाने की सूचना मिलते ही चकाई पुलिस अहले सुबह प्रखंड कार्यालय पहुंच कर पोस्टर उखाड़ कर कब्जे में ले लिया है. साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि चकाई प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय में नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया है. इसके अलावा पंचायत प्रमुख मोती पासवान के घर पर भी नक्सलियों द्वारा पोस्टर चिपकाया गया है. 

इधर, हाल के कुछ दिनों में चकाई थाना क्षेत्र में नक्सली पोस्टर चिपकाये जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं. नक्सलियों ने दीवाल पर पोस्टर साट कर पार्टी की अनुमति के बिना काम करने वालों को सजा देने का फरमान जारी किया है. लाल रंग से लिखे दो पोस्टरों में लिखा गया है कि ''पार्टी के आदेश बिना पार्टी फंड से जो ठेकेदार काम करेगा, तो सजा लेने को तैयार रहो,'' ''पुलिस की मिलीभगत से राशि लेने वालों सजा के लिए तैयार रहो.'' 

इस संबंध में चकाई पुलिस इंस्पेक्टर चंदेश्वर पासवान ने बताया कि पोस्टर साटे जाने की सूचना पर चकाई पुलिस मौके पर पहुंच कर पर्चे को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह नक्सलियों द्वारा लिखा गया पर्चा प्रतीत नहीं हो रहा है. यह असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है. 

पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जायेगी. इसके लिए चकाई पुलिस एवं सीआरपीएफ सुरक्षा व्यवस्था के लिए हमेशा तत्पर है. फिलहाल चकाई सीआरपीएफ एवं पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.

टॅग्स :नक्सलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया