लाइव न्यूज़ :

बिहार के नालंदा और रोहतास जिलों में अलग अलग हादसे में 8 की मौत, 11 अन्य जख्मी

By भाषा | Updated: November 14, 2019 00:53 IST

नालंदा जिले में एक ट्रक से टक्कर लगने से ऑटोरिक्शा पर सवार एक नवजात सहित छह लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए।

Open in App

 बिहार के नालंदा और रोहतास जिलों में बुधवार को अलग अलग सडक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य जख्मी हो गए । बिहार के नालंदा जिला के गिरियक थाना अंतर्गत दुर्गानगर के समीप बुधवार की सुबह एक ट्रक से टक्कर लगने से ऑटोरिक्शा पर सवार एक नवजात सहित छह लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए।

राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में कराया गया जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नवादा जिले के वारसलीगंज थाना अंतर्गत कुटरी गाँव निवासी ये लोग उक्त ऑटोरिक्शा से बिहारशरीफ आ रहे थे। सोमनाथ ने बताया कि इस हादसे के बाद से ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया।

रोहतास जिले के डेहरी थाना अंतर्गत सुअरा मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात्रि एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर सडक किनारे खड़े एक गैस टैंकर में पीछे से टक्कर मार देने से बोलेरो पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य जख्मी हो गए।

डेहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बुधवार को बताया कि जीटी रोड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर बीती देर रात्रि करीब दो बजे हुए इस हादसे में बोलेरो सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 8 अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए । उन्होंने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोगों में से तीन का इलाज जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है जबकि दो अन्य व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। 

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी