बिहार नगर निकाय चुनावः 17 नगर निगम में 16 सीट पर महिलाओं ने किया कब्जा, पांच बार सांसद रहे सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम को मेडिकल की छात्रा सन्नू कुमारी ने हराया

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2022 15:30 IST2022-12-31T15:28:53+5:302022-12-31T15:30:04+5:30

Bihar Municipal Elections: 17 नगर निगमों में से 6 मेयर भाजपा और 6 मेयर महागठबंधन में शामिल पार्टियों के समर्थित हैं, जबकि 3 भाजपा समर्थित डिप्टी मेयर चुने गए। महागठबंधन में शामिल पार्टियों के 5 डिप्टी मेयर बने हैं।

Bihar nagar nikay chunav 17 Women occupied 16 seats Narpatganj Nagar Panchayat medical student Sannu Kumari defeated Neelam wife five-time MP Sukhdev Paswan | बिहार नगर निकाय चुनावः 17 नगर निगम में 16 सीट पर महिलाओं ने किया कब्जा, पांच बार सांसद रहे सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम को मेडिकल की छात्रा सन्नू कुमारी ने हराया

मेडिकल की छात्रा सन्नू कुमारी मुख्य पार्षद पद का चुनाव जीत गई।

Highlightsपटना नगर निगम से एक बार फिर से सीता साहू मेयर बनी हैं। डिप्टी मेयर पद के पद पर रश्मि चद्रवंशी काबिज हुई हैं।मेडिकल की छात्रा सन्नू कुमारी मुख्य पार्षद पद का चुनाव जीत गई।

Bihar Municipal Elections: बिहार के 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों के आये परिणाम चौंकाने वाला रहा। इसमें 17 नगर-निगमों में गया को छोड़कर 16  नगर निगमों में मेयर महिलाएं बनी हैं, जबकि 7 सीटें ही महिलाओं के लिए रिजर्व थीं।

पटना नगर निगम से एक बार फिर से सीता साहू मेयर बनी हैं। जबकि डिप्टी मेयर पद के पद पर रश्मि चद्रवंशी काबिज हुई हैं। 17 नगर निगमों में से 6 मेयर भाजपा और 6 मेयर महागठबंधन में शामिल पार्टियों के समर्थित हैं, जबकि 3 भाजपा समर्थित डिप्टी मेयर चुने गए। वहीं महागठबंधन में शामिल पार्टियों के 5 डिप्टी मेयर बने हैं। 

वहीं, अररिया के नरपतगंज नगर पंचायत से तो ऐसा परिणाम आया है, जिसे जिसने भी सुना वह अपने कानों पर भरोसा नहीं कर पाया। दरअसल, मेडिकल की छात्रा सन्नू कुमारी मुख्य पार्षद पद का चुनाव जीत गई। सन्नू कुमारी दरभंगा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है।

इस सीट पर यहां से पांच बार सांसद रहे सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी भी चुनाव लड़ रही थी, उन्हें जनता ने नकार दिया और वह तीसरे स्थान पर आ गईं। जबकि दूसरे स्थान पर सीमा कुमारी रहीं। सन्नू ने सीमा को यहां 2193 वोटों से शिकस्त दे दी। सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी को कुल 1206 वोट मिले।

उसी तरह छपरा मेयर राखी गुप्ता मॉडल भी रह चुकी है। आई-ग्राम द्वारा आयोजित मिस बिहार(विवाहित) के प्रतियोगिता में रनर अप रह चुकी है। जीत वे बाद राखी पहली बार सुर्खियों में आई थी। राखी गुप्ता का राजनीति से कोई दूर तक वास्ता नहीं रहा है।

राखी लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की हुई है। पढ़ाई के बाद मायका के व्यवसाय सम्भालने लगी। राखी के राजनीतिक सरोकार का अंदाजा इसी से लागया जा सकता है है मायके से लेकर ससुराल तक आज तक कोई चुनाव नहीं लड़ा। राखी पहली बार चुनाव लड़ी और बड़े अंतर से जीत हासिल की।

Web Title: Bihar nagar nikay chunav 17 Women occupied 16 seats Narpatganj Nagar Panchayat medical student Sannu Kumari defeated Neelam wife five-time MP Sukhdev Paswan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे