लाइव न्यूज़ :

Bihar Municipal Election 2022: बिहार में 10 और 20 अक्टूबर को 224 नगर निकायों में होंगे मतदान,जानें किस शहर में कब, कुल 11452759 मतदाता

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2022 15:12 IST

Bihar Municipal Election 2022:  44 नगर परिषद और 95 नगर पंचायत हैं। इनमें कुल 1,14,52,759 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें लगभग 60,17,882 पुरुष और 54,34,455 महिला मतदाता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण की मतगणना 12 अक्टूबर को, जबकि दूसरे चरण की मतगणना 22 अक्टूबर को होगी। पटना सहित सभी 17 नगर निगमों में दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों चरणों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

Bihar Municipal Election 2022: बिहार में अगले महीने दो चरणों में 10 और 20 अक्टूबर को निकाय चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने यह घोषणा की है। आयोग ने कहा है कि राज्य भर में 224 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए चुनाव होंगे।

पहले चरण की मतगणना 12 अक्टूबर को, जबकि दूसरे चरण की मतगणना 22 अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना सहित सभी 17 नगर निगमों में दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों चरणों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

पहले चरण के लिए 21 सितंबर तक नामांकन किए जा सकते हैं और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है, जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन 26 सितंबर तक होगा और 29 सितंबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार, ''10 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों को 25 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण के लिए 30 सितंबर को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा।''

जिन नगर निकायों में मतदान हो रहा है, उनमें 44 नगर परिषद और 95 नगर पंचायत हैं। इनमें कुल 1,14,52,759 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें लगभग 60,17,882 पुरुष और 54,34,455 महिला मतदाता हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं