लाइव न्यूज़ :

बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से दो दर्जन से अधिक लापता, एक शव मिला

By विनीत कुमार | Updated: September 26, 2021 13:48 IST

बिहार के मोतिहारी में नाव पलटने का हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे के बाद लापता लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश जारी है।

Open in App

पटना: बिहार के मोतिहारी में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिले के चिरैया प्रखंड के सिकरहना नदी में एक नाव पलट जाने से करीब दो दर्जन से अधिक लोग डूब गए। हादसे के बाद लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश जारी है। इस बीच एक शव नदी से बाहर निकाला गया है। 

कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को नदी से निकालकर अस्पताल भी पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 25 लोग नाव पर सवार थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है। स्थानीय गोताखोरों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है। सवार नाव में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे।

बताया जा रहा है कि जो नाव डूबी वह छोटी थी और उसमें 10 से 12 लोग के बैठने की जगह थी। हालांकि उस पर क्षमता से कहीं अधिक करीब दो दर्जन लोग बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार सभी लोग नाव से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए नदी में बैठकर जा रहे थे और इसी दौरान हादसा हुआ। बहरहाल, घटना स्थल पर लोगों की भी भीड़ जमा है। कई स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

बिहार: पहले भी होते रहे हैं हादसे

इससे पहले 16 सितंबर को भी बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में मवेशी के लिए चारा काटने गए पांच बच्चों की पानी भरे खड्ड में डूबने से मौत हो गई थी। 

मृतकों की पहचान ललित कुमारी (10), नैंसी कुमारी (12), कृष्ण कुमार (10), लक्ष्मी कुमारी (12) और अस्मिता कुमारी (10) के रूप में हुई। 

वहीं पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरवलिया गांव के एक तालाब में डूबने से पांच बच्चियों की मौत हो गई थी। मृत बच्चियों की पहचान कौशल्या कुमारी (10), सीमा कुमारी (चार), सुग्गी कुमारी (12), संगीता कुमारी (10) और शोभा कुमारी (12) के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तालाब से घोंघे चुनने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण इन बच्चियों की डूबने से मौत हो गयी।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी