लाइव न्यूज़ :

बिहार : मोरवा अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:11 IST

Open in App

पटना, नौ सितंबर बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने समस्तीपुर जिला में मोरवा के अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी दयाशंकर प्रसाद को एक व्यक्ति से कथित रूप से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय में परिवादी और मोरवा के जरुआ गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने तीन सितंबर को शिकायत दर्ज करायी थी कि दयाशंकर प्रसाद उनके एक भूखंड का दाखिल खारिज करने के एवज में रिश्वत की मांग रहे हैं।

सत्यापन के क्रम में राजेंद्र के आरोप सही पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक अरुण पासवान के नेतृत्व में ब्यूरो मुख्यालय की एक टीम ने अभियुक्त दयाशंकर को उनके अंचल कार्यालय के समीप किराये पर लिए गये एक मकान से रिश्वत के तौर पर उक्त राशि लेते हुए आज गिरफ्तार किया।

अभियुक्त से पूछताछ के बाद उन्हें ब्यूरो के मुजफ्फरपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे