लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना पाबंदियों में और छूट की घोषणा, अब शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, जानें नई गाइडलाइन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2021 14:45 IST

Coronavirus in Bihar: बिहार में कोरोना पाबंदियों में और छूट की घोषणा मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से कर दी गई है. इसके तहत नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी गई है. दुकानें अब शाम 6 बजे तक खुल सकेंगी.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना के कम होते मामलों के बीच नई गाइडलाइन जारीअब बिहार में 5 बजे के बदले 6 बजे शाम तक दुकानें खोली जा सकेगीसरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय अब शाम 5 बजे तक खोले जा सकेंगे

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण के लगातार कम हो रहे कहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को धीरे-धीरे खत्‍म करते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है. लॉकडाउन हटाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार दूसरी बार राज्य में लागू पाबंदियों में और थोड़ी ढील दी है. 

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चपेट जब राज्य आया तो सरकार ने पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया था. बहरहाल, अब बुधवार से राज्‍य में अनलॉक-दो लागू किया जाएगा, जिसके बारे में दिशा निर्देश आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में तय किए गए. नए दिशानिर्देशों के तहत जहां नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी गई है, वहां दुकानों और दफ्तरों के खुलने का समय भी बदल गया है. 

बिहार में शाम 6 बजे तक खुलेंगी अब दुकानें

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ट्वीट कर राज्य में अगले 7 दिनों के लिए लागू रहने वाले नियमों की घोषणा की. अब बिहार में 5 बजे के बदले 6 बजे शाम तक दुकानें खोली जा सकेगी. वहीं, नाईट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा. लेकिन इसके समय सीमा को अब बदल दिया गया है. 

सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय अब शाम 5 बजे तक और दुकानें एवं प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक खुल सकेंगे. रात्रि कर्फ्यू संध्या 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक लागू रहेगा. कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. परिवहन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. पार्क और स्कूल को खोलने का निर्णय नहीं लिया गया है. 

जानकारों का कहना है कि कोराना संक्रमण में कमी के बावजूद तीसरी लहर को लेकर सतर्कता की वजह से अभी ज्‍यादा छूट नहीं दी जा रही है. लेकिन जैसे-जैसे हालात सामान्‍य होते जाएंगे सरकार समीक्षा के बाद राहत बढाती जाएगी. 

जून के आखिरी हफ्ते तक मिल सकती है बड़ी राहत

जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई तक अनलॉक में बड़ी राहत मिल सकती है. हो सकता है कि सरकार अगले महीने शिक्षण संस्थानों के साथ सार्वजनिक और सांस्कृतिक आयोजनों को कुछ शर्तों के साथ छूट दे. दरअसल, आशंका है कि एक बार में ही बडी छूट देने से संक्रमण की दर दोबारा बढ सकती है. इसलिए सरकार धीरे-धीरे छूट देने की नीति पर चल रही है. 

बता दें कोरोना संक्रमण से बिहार की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी थी. रोजाना 14 से 15 हजार कोरोना मरीज प्रदेशभर में पाए जाने लगे थे. जिसके बाद सरकार ने सूबे में लॉकडाउन की घोषणा की थी. इस दौरान बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से घटनी शुरू हुई. 

कोरोना पर नियंत्रण पाने के बाद सरकार ने लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया लेकिन कुछ पाबंदियों को लागू रखा गया. पहला प्रयोग 7 दिनों के लिए था. इस दौरान मुख्यमंत्री खुद पटना भ्रमण कर स्थिति का जायजा लगातार लेते रहे. अब दूसरी बार भी 7 दिनों के लिए नियमों में थोड़ी और ढिलाई दी गई है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे