लाइव न्यूज़ :

आलोचना होने के बाद बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने शहीद के परिजनों से की मुलाकात

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2019 18:00 IST

पिछले दिनों बेगूसराय के बखरी के रहने वाले सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू कुमार सिंह की आतंकी हमले में मौत हो गई थी. सोमवार को पिंटू कुमार सिंह का शव पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा था, लेकिन उनके शव को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार सरकार का कोई मंत्री तक नहीं पहुंचा. 

Open in App

आलोचना का शिकार होने के बाद आखिरकार बिहार सरकार की नींद टूटी और आनन फानन में नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने न केवल सीआरपीएफ के शहीद इंस्पेक्टर पिंटू कुमार सिंह के परिवार से मुलाकात की बल्कि गलती भी स्वीकार की. पटना में प्रधानमंत्री की रैली समाप्त होने के बाद रविवार की देर रात बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा बेगूसराय पहुंचे.

यहां उन्होंने बखरी के शहीद पिंटू कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात की. देर से पहुंचे मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जाम होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का पूर्व से तय होने का हवाला दिया. हालांकि, बखरी पहुंचने के बाद मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस गलती को स्वीकारते हुए शहीद के परिजनों को आर्थिक मदद तथा शहीद के नाम पर स्मारक और गेट बनवाने की भी घोषणा की. 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बेगूसराय के बखरी के रहने वाले सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू कुमार सिंह की आतंकी हमले में मौत हो गई थी. सोमवार को पिंटू कुमार सिंह का शव पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा था, लेकिन उनके शव को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार सरकार का कोई मंत्री तक नहीं पहुंचा. 

पिंटू को न ही पटना और न ही बेगूसराय में सत्तारूढ़ दल के किसी भी बड़े नेता या मंत्री ने श्रद्धांजलि दी थी. इस बात को लेकर विपक्षियों ने सरकार को आड़े हाथों लिया था और आम लोगों में भी यह बात चर्चा का विषय बना हुआ था. वहीं, शहीद के पार्थिव शरीर के पटना पहुंचने पर सरकार की ओर से किसी मंत्री या नेता के नहीं पहुंचने पर जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर माफी मांगी है. 

उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में आपके साथ होना चाहिए था. हमारे बीच से किसी के मौके पर नहीं पहुंचने के लिए खेद है. हमारी ओर से भूल हुई, मैं उन सभी लोगों की ओर से माफी मांगता हूं.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं