लाइव न्यूज़ :

बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने अमित शाह को लिया आड़े हाथों, कहा- भाजपा-आरएसएस को सता रहा है 2024 का डर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2022 19:13 IST

बिहार के वित्त मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कहा, आरएसएस और भाजपा को 2024 का डर सता रहा है। यही वजह है मंदिर मस्जिद में आना जाना बढ़ गया है। यह और भी बढ़ेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि भाजपा को 2024 में अपनी नाजुक स्थिति का आभास हो गया हैबिहार के मंत्री ने कहा- भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में अल्पसंख्यकों का योगदान खत्म किए जाने की साजिश चल रही है

पटना: बिहार के वित्त मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा को 2024 का डर सता रहा है। यही वजह है मंदिर मस्जिद में आना जाना बढ़ गया है। यह और भी बढ़ेगा। 

चौधरी ने कहा कि चुनाव करीब आ रहा है और अपनी हालत खराब दिख रही है तो आरएसएस के नेता मस्जिद, मदरसे, खानकाह पहुंच जा रहे हैं और मौलवी से मुलाकात कर रहे हैं। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल के पूर्णिया और किशनगंज में कार्यक्रमों को लेकर कहा कि अमित शाह देश के गृहमंत्री हैं, लेकिन पूरे कार्यक्रम में उनकी भाषा सिर्फ और सिर्फ भाजपा के नेता की रही। उन्होंने गृह मंत्री के रूप में कोई बात नहीं की। 

चौधरी ने कहा कि अमित शाह देश के गृहमंत्री के मिजाज से कुछ बोल ही नहीं रहे थे। बिहार में सत्ता गंवाने से बेचैन नेता की भाषा अमित शाह लगातार बोलते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2024 में अपनी नाजुक स्थिति का आभास हो गया है। यही वजह है कि अमित शाह किशनगंज में मंदिर में जा कर पूजा कर रहे हैं। यह सब चुनाव आने की वजह से किया जा रहा है। दूसरी तरफ भाजपा अल्पसंख्यक के खिलाफ काम कर रही है। 

उन्होंने कहा, भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में अल्पसंख्यकों का योगदान खत्म किए जाने की साजिश चल रही है। इतिहास को बदल कर अपनी प्रासंगिकता साबित करने की कोशिश की जा रही है क्योंकि आरएसएस, भाजपा के लोग स्वतंत्रता संग्राम में कहीं थे ही नहीं। लेकिन इसमें आश्चर्य नहीं कि भाजपा के लोग यह दावा कर बैठे हैं कि आजादी की लड़ाई इन लोगों ने ही लड़ी।

टॅग्स :अमित शाहBJPआरएसएसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं