लाइव न्यूज़ :

विभाग में अधिकारियों की ‘‘तानाशाही’’ के खिलाफ बिहार के मंत्री ने इस्तीफे की धमकी दी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:40 IST

Open in App

पटना, एक जुलाई बिहार के समाज कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) के विधायक मदन सहनी ने अपने विभाग के अधिकारियों पर ‘‘तानाशाही’’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं ।

पटना स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ‘‘तानाशाही’’ अब उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है, इसलिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे देने का मन बना लिया है । उन्होंने कहा कि इस पद पर रहकर जब हम कोई काम नहीं कर सकते, किसी गरीब का भला नहीं कर सकते और कोई सुधार का काम नहीं कर सकते तो केवल सुविधाओं को भोगने के लिए मंत्री पद पर बने रहें, यह हमें कहीं से अब मुनासिब नहीं लगता इसलिए मंत्री पद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप देंगे ।

मंत्री के इतने गुस्से में होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इसमें गुस्सा की कहां बात है । आपकी कोई नहीं सुनेगा तो गुस्सा नहीं आएगा क्या ।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या जद (यू) में बने रहेंगे तो सहनी ने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बने रहेंगे और उन्होंने जो पहचान दी है उसे जीवन भर याद रखेंगे ।

यह पूछे जाने पर कि क्या आपने मुख्यमंत्री को इस बात की जानकारी दी कि अफसरशाही के चलते यह कदम उठाने पर विवश हुए तो सहनी ने कहा कि उन्हें सब पता है । उन्होंने कहा कि हम सिस्टम के खिलाफ इस्ताफा दे रहे हैं ।

यह पूछे जाने पर कि उनके विभाग में जो उनकी बात नहीं सुन रहें हैं, उनको हटा दिए जाने पर क्या वे मान जाएंगे, सहनी ने कहा कि क्या हम मोल-जोल करने के लिए इस्तीफा दे रहे हैं। उनको हटावें या नहीं हमें जितना कहना था कह दिया हम इस्तीफा देने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग