लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दाम पर बिहार के मंत्री बोले- आम जनता को महंगाई की आदत हो जाती है

By अनुराग आनंद | Updated: February 20, 2021 12:02 IST

पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है। कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार चली गई है और कहीं 100 रुपये को पार करने वाली है। ऐसे में बिहार के मंत्री के बयान पर विवाद हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हुई थी और विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था।विपक्ष के प्रदर्शन पर सरकार का पक्ष जानने के लिए पर्यटन मंत्री ने एक सवाल के जवाब में विवादित बयान दिया।

पटना: देश भर के सभी राज्यों में लगातार 12वें दिन पेट्रोल व डीजल की कीमत में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसके अलावा, गैस सिलिंडर के दामों में भी इजाफा हुआ है। आम लोगों अपनी आय के नहीं बढ़ने लेकिन महंगाई बढ़ने से त्रस्त है।

इन सबके बीच बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने महंगाई को लेकर नेताओं के दिल की बात कही है। उन्होंने शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आम जनता को महंगाई की आदत हो जाती है, इसीलिए जनता परेशान नहीं है। 

विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला-

बता दें कि विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हुई थी और विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। विपक्षी विधायक विधानसभा में महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्ष के प्रदर्शन पर नीतीश कुमार सरकार का पक्ष जानने के लिए पर्यटन मंत्री से सवाल जवाब किए गए, जिस दौरान उन्होंने ये अजीबोगरीब बयान दिया। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=308&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fsingh.ut%2Fvideos%2F3701439499892041%2F&show_text=false&width=560" width="560" height="308" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

नारायण प्रसाद ने कहा कि महंगाई से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है-

नारायण प्रसाद ने यह तक कह दिया कि महंगाई से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। इससे जनता परेशान नहीं है, लोगों को इसकी आदत है। इसके अलावा नारायण प्रसाद ने कहा कि आम जनता गाड़ी से नहीं बल्कि बस से चलती है। इसलिए आम लोगों को बढ़े हुए दामों से कोई परेशानी नहीं हो रही है। यह पूछने पर कि किराया भाड़ा भी तो बढ़ता है। इसपर मंत्री ने कहा कि हां थोड़ा बहूत लेकिन लोगों को आदत हो जाती है।

'आम लोगों को धीर-धीरे इसकी आदत हो जाती है'

यही नहीं पर्यटन मंत्री ने कहा कि बजट आता है, तो महंगाई पर थोड़ा असर पड़ता है। आम लोगों को धीर-धीरे इसकी आदत हो जाती है और जनता पर इसका आंशिक असर ही पड़ता है। इसके अलावा नारायण प्रसाद ने कहा कि बढ़ती महंगाई का विरोध आम जनता नहीं बल्कि नेता कर रहे हैं।  

टॅग्स :पेट्रोलबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा