बढ़ सकती हैं तेजस्वी यादव की मुश्किलें, मुजफ्फरपुर मामले में मानहानि का केस दर्ज

By भाषा | Updated: August 25, 2018 05:53 IST2018-08-25T05:53:30+5:302018-08-25T05:53:30+5:30

तेजस्वी यादव पर आश्रय गृह सेक्स स्कैंडल पर अपना नाम घसीटने का आरोप लगाते हुए बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने मानहानि का मामला दर्ज किया है।

Bihar minister defamation case filed against tejashwi yadav over muzaffarpur shelter case | बढ़ सकती हैं तेजस्वी यादव की मुश्किलें, मुजफ्फरपुर मामले में मानहानि का केस दर्ज

बढ़ सकती हैं तेजस्वी यादव की मुश्किलें, मुजफ्फरपुर मामले में मानहानि का केस दर्ज

मुजफ्फरपुर (बिहार), 25 अगस्त: तेजस्वी यादव पर आश्रय गृह सेक्स स्कैंडल पर अपना नाम घसीटने का आरोप लगाते हुए बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के खिलाफ आज मानहानि का मामला दर्ज किया।

शहरी विकास मंत्री और विधानसभा में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरि प्रसाद की अदालत में अपनी शिकायत दर्ज करायी। इस मामले पर 29 अगस्त को सुनवाई हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि इस भाजपा विधायक ने पिछले महीने विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव को कानूनी नोटिस भेजा था। यादव ने शर्मा पर आश्रय गृह की 34 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था। यह आश्रय गृह ठाकुर का एनजीओ ही चलाता है।

शर्मा ने कहा है कि उनका नाम इस स्कैंडल में इसलिए घसीटा जा रहा है क्योंकि वह स्थानीय विधायक हैं। उनका ठाकुर से कोई संबंध नहीं है। इस बीच यादव ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह इस पर जोर देने से इसलिए डर रहे हैं क्योंकि शर्मा भाजपा के नेता है और भाजपा केंद्र में सत्ता में है।

Web Title: Bihar minister defamation case filed against tejashwi yadav over muzaffarpur shelter case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे