लाइव न्यूज़ :

बिहार: क्वारंटाइन सेंटर में खाना में कीड़ा मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2020 18:30 IST

बताया जा रहा है कि शंभूगंज के डीडीए हाई स्कूल में मजदूरों के लिए क्वारंटाइन  सेंटर बनाया गया है. इस सेंटर में कई मजदूर रह रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देआज जब इनको खाना दिया गया तो खाने में कीड़ा मिला. हंगामा शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया गया, लेकिन पुलिस ने कई की पिटाई कर दी.

पटना:बिहार में सरकार के द्वारा क्वारंटाइन  सेंटर में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाये जाने के आज दूसरे दिन ही क्वारंटाइन  सेंटर की बदइंतजामी को लेकर हंगामा होने की खबर सामने आ गई है. राज्य में बांका के शंभूगंज हाई स्कूल स्थित क्वारंटाइन  सेंटर में आज दोपहर प्रवासी मजदूरों ने घटिया भोजन देने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया. खाना में कीड़ा मिलने के बाद क्वारंटाइन  सेंटर में मजदूरों ने जमकर हंगामा किया है. हंगामा इतना बढा की पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लाठीचार्ज में कुछ मजदूर चोटिल हुए हैं, वहीं एक मजदूर का हाथ टूट गया है. उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया. बताया जा रहा है कि शंभूगंज के डीडीए हाई स्कूल में मजदूरों के लिए क्वारंटाइन  सेंटर बनाया गया है. इस सेंटर में कई मजदूर रह रहे हैं. 

आज जब इनको खाना दिया गया तो खाने में कीड़ा मिला. जिसके बाद मजदूर हंगामा करने लगे. हंगामा शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया गया, लेकिन पुलिस ने कई की पिटाई कर दी. मजदूरों का आरोप है कि उन्हें घटिया खाना दिया जा रहा था जब इसका उन्होंने विरोध किया तो बेवजह पुलिस ने मजदूरों पर लाठी चला दी. जिसमें एक का हाथ टूट गया. इधर पुलिस ने इस आरोप को गलत बताया है. उन्होंने बताया कि पुलिस सब को समझा रही थी, इसी में किसी तरह उसको चोट लग गई है. 

यहां बता दें कि बांका जिला के अलावे बिहार के कई जिलों में बने विभिन्न क्वारंटाइन  सेंटर में घोर अनियमितता के कारण रोजाना बवाल हो रहा है. अभी कुछ दिनों पहले ही नवादा जिले के क्वारंटाइन  सेंटर में खाना को लेकर वहां रखे गये मजदूरों ने हंगामा किया था. 

यहां भर्ती लोगों का गुस्सा भड़क गया था और उन्होंने भोजन और वहां रहने की व्यवस्था पर सवाल खडे किए थे. यही नही बिहार के क्वारंटाइन  सेंटर में कुव्यवस्था को लेकर पहले भी मजदूर हंगामा करते रहे हैं, कई तो सेंटर से भाग भी चुके हैं. ऐसे में जब उनकी बद इंतजामी को लेकर मीडिया ने बात सार्वजनिक करनी शुरू कर दी तो सरकार के द्वारा क्वारंटाइन  सेंटर में प्रवेश को ही प्रतिबंधित कर दिया गया है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव