'...तो सरकार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे' राजद नेता सुधाकर सिंह ने नीतीश पर फिर साधा निशाना, पार्टी ने भेजा नोटिस

By अनिल शर्मा | Published: January 18, 2023 01:00 PM2023-01-18T13:00:42+5:302023-01-18T13:10:34+5:30

जहरीली शराब से पिछले दिनों हुई मौतों को लेकर सुधाकर सिंह ने कहा कि शराब की यहां होम डिलीवरी हो रही है। यह किसको नहीं पता है। लेकिन सरकार किसानों की खेती के लिए बीज और खाद होम डिलीवरी नहीं कर सकती।

bihar mein sharab ki home delivery ho rahi hai RJD leader Sudhakar Singh targeted Nitish party sent notice | '...तो सरकार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे' राजद नेता सुधाकर सिंह ने नीतीश पर फिर साधा निशाना, पार्टी ने भेजा नोटिस

'...तो सरकार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे' राजद नेता सुधाकर सिंह ने नीतीश पर फिर साधा निशाना, पार्टी ने भेजा नोटिस

Highlightsराजद नेता सुधाकर सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।खगड़िया में कहा कि राज्य मे एक ऐप तो ठीक से चल नहीं रहा, वह बिहार को बदलने की बात करते हैं।इससे पहले सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार की तुलना शिखंडी से की थी।

पटनाः बिहार के पूर्व कृषि मंत्री व राजद नेता सुधाकर सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। जहरीली शराब से पिछले दिनों हुई मौतों को लेकर सुधाकर सिंह ने कहा कि शराब की यहां होम डिलीवरी हो रही है। यह किसको नहीं पता है। लेकिन सरकार किसानों की खेती के लिए बीज और खाद होम डिलीवरी नहीं कर सकती।

 मंगलवार को सन्हौली दुर्गा स्थान के प्रांगण में बिहार किसान मंच की ओर से किसान आक्रोश सभा के दौरान बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने यह टिप्पणी की। नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए राजद नेता ने कहा कि वह बिहार को बदलने की बात करते हैं लेकिन राज्य में एक ऑनलाइन ऐप तक नहीं चल पा रहा है। सुधाकर सिंह ने कहा,  राज्य में एक ऑनलाइन एक ऐप नहीं चल पा रहा है और आप (नीतीश कुमार) कह रहे हैं कि बिहार को बदल देंगे। आप बिहार के खेतों को बदल देंगे, नहीं आप (नीतीश कुमार) झूठ बोल रहे हैं। आप कह कुछ रहे हैं और कर कुछ रहे हैं।

राजद विधायक ने आगे कहा कि बिहार किसानों का राज्य है। उर्वरक की कालाबाजारी अकेले कृषि विभाग नहीं कराता है। सत्ता के सिंहासन पर बैठे लोगों के संज्ञान में होता है। किसान यदि एकजुट हो जाए, तो सरकार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे। किसानों के हित में उठाए गए मेरे सवाल अगर गलत थे, तो बिहार में उस पर बहस होना चाहिए था, लेकिन कभी बहस नहीं हुआ

गौरतलब है कि सुधाकर सिंह नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं। कुछ हफ्ते पहले नीतीश की तुलना उन्होंने शिखंडी से की थी। इस बात को लेकर राजद ने सुधाकर सिंह को मंगलवार कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने राजद नेता से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर ने नीतीश कुमार की तुलना ‘‘शिखंडी’’ (महाभारत में एक किन्नर चरित्र) से करते हुए कहा था कि एक बार उनके (नीतीश) पद से हटने पर उन्हें याद नहीं रखेंगे। सुधाकर ने कहा था-  ''नीतीश ने राज्य के लिए कुछ भी बड़ा नहीं किया है... पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत श्री कृष्ण सिन्हा और कर्पूरी ठाकुर जैसे लोग हैं, जिन्हें बिहार के लोग राज्य बनाने में उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखेंगे। हमारे नेता (राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद) ने भी प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है। लेकिन नीतीश कुमार का नाम इतिहास में नहीं होगा। वह बिल्कुल याद नहीं रहेगा। वह 'शिखंडी' की तरह हैं, जिसकी अपनी कोई हैसियत नहीं है।’’

 

 

Web Title: bihar mein sharab ki home delivery ho rahi hai RJD leader Sudhakar Singh targeted Nitish party sent notice

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे