लाइव न्यूज़ :

बिहारः अचानक घर में लगी आग, सो रहे दंपति जलकर हुए राख

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2019 18:50 IST

चौक थाना के प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि कचौडी गली मोहल्ला निवासी देवेंद्र सिंह (60) और लालती देवी (55) गुरुवार की देर रात अपने घर में सोए हुए थे, तभी घर में आग लग गई. सुबह चार बजे के करीब एक युवक घर के समीप से गुजर रहा था, तभी उसने घर में आग लगी देखी. 

Open in App

बिहार की राजधानी पटना के सिटी ईलाके के चौक थाना क्षेत्र की कचौडी गली में केबल ऑपरेटर का काम करनेवाले दंपती की कमरे में लगी आग से जल कर मौत हो गई. घटना शुक्रवार तड़के की है, जिसमें सो रहे दंपति की जलसकर मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और घटना की जांच कर रही है. 

चौक थाना के प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि कचौडी गली मोहल्ला निवासी देवेंद्र सिंह (60) और लालती देवी (55) गुरुवार की देर रात अपने घर में सोए हुए थे, तभी घर में आग लग गई. सुबह चार बजे के करीब एक युवक घर के समीप से गुजर रहा था, तभी उसने घर में आग लगी देखी. 

मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस की मानें तो चंद मिनटों में पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. समय रहते आग पर काबू पाया गया. 

आग की लपटें आसपास के दूसरे घरों को अपने लपेटे में ले सकती थी. लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी. देवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी जलकर राख हो चुके थे. घर के अंदर आग कैसे लगी? 

इसका पता अब तक नहीं चल सका है. मामले की जांच चल रही है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. हादसे के वक्त देवेंद्र सिंह के बेटे और परिवार के सदस्य पास में ही स्थित दूसरे घर में थे. 

थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?