लाइव न्यूज़ :

लोहिया की पुण्यतिथि पर महागठबंधन करेगा एकजुटता का प्रदर्शन, जेडीयू को शामिल करने पर उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया के पाले में फेंका गेंद

By भाषा | Updated: September 16, 2019 06:07 IST

लोहिया के कांग्रेस के खिलाफ मुखर रहने के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि यह पूरी तरह से सही नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत इसी दल से की थी पर बाद में अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देयह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस, जदयू को महागठबंधन में शामिल करने के लिए इच्छुक है।कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि यह एक काल्पनिक सवाल है।

बिहार में विपक्षी महागठंधन में शामिल पांच दल आगामी 12 अक्टूबर को पटना स्थित बापू सभागार में समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और विकासशील इंसान पार्टी) की एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रालोसपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जो कि इस समारोह के संयोजक भी हैं, ने बताया कि पंद्रह दिन पहले हुई महागठबंधन की बैठक में सभी घटक दलों ने सर्वसम्मति से विपक्ष और मीडिया की आवाज दबाने का प्रयास कर रही भाजपा के तानाशाही शासन जो कि लोकतंत्र में शर्मनाक है, का विरोध करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। 

उन्होंने कहा इसी रणनीति के तहत महागठबंधन 12 अक्टूबर को पटना स्थित बापू सभागार में राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमें इस गठबंधन के घटक दलों के सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे और एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे। 

संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित न तो कुशवाहा और न ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने स्पष्ट किया कि राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं। कुशवाहा ने कहा कि समारोह में भाग लेने के लिए उन्होंने वाम दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। 

लोहिया के कांग्रेस के खिलाफ मुखर रहने के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि यह पूरी तरह से सही नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत इसी दल से की थी पर बाद में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या जदयू को महागठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, कुशवाहा ने कहा कि यह आपका (मीडिया का) विषय है। 

इस सवाल को दोहराए जाने पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इसका जवाब तभी दिया जा सकता है जब वह (नीतीश कुमार) भाजपा से नाता तोड़ लेते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस, जदयू को महागठबंधन में शामिल करने के लिए इच्छुक है, कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि यह एक काल्पनिक सवाल है। पहले जदयू की ओर से प्रस्ताव तो आए। उन्होंने कहा कि जदयू की ओर से अगर कोई प्रस्ताव आता है तो इस बारे में कांग्रेस आलाकमान द्वारा निर्णय लिया जाएगा। 

महागठबंधन के इस संवाददाता सम्मेलन में कुशवाहा के अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह, विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश साहनी, राजद विधायक कुमार सर्वजीत और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता अनिल रजक मौजूद थे।

टॅग्स :बिहारपटनामहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया