लाइव न्यूज़ :

बिहारः मधेपुरा डीएम ने छठ पर्व पर आदेश में 'मुस्लिमों' से किया आगाह, विवाद के बाद देनी पड़ी सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2019 11:51 IST

मधेपुरा डीएम नवदीप शुक्ला के आदेश में समुदाय विशेष का नाम लिखे जाने पर राज्य के गृह विभाग ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी माना कि आदेश के लहजे को बदला जाना चाहिए था।नवदीप शुक्ला ने कहा कि यह आदेश इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर जारी किया गया था।

छठ पर्व पर मधेपुरा के डीएम नवदीप शुक्ला के एक आदेश की चर्चा हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भेजे आदेश में 'मुस्लिम समुदाय के शरारती तत्वों' से आगाह किया। उन्होंने आदेश में कहा कि छठ पर्व के दौरान ये तनाव पैदा कर सकते हैं। 

द संडे एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि डीएम ने यह आदेश 31 अक्टूबर को जारी किया था। आदेश के मुताबिक, 'छठ पूजा के रास्तों पर जलजमाव की स्थिति है। खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में। कभी-कभी भीड़ बढ़ने पर रास्ता बदलने से समस्या पैदा हो सकती है। श्रद्धालुओं के साथ मुस्लिम समुदाय के शरारती तत्व छेड़खानी कर तनाव पैदा कर सकते हैं।'

इस आदेश में समुदाय विशेष का नाम लिखे जाने पर राज्य के गृह विभाग ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है। गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव ने कहा कि यह असावधानीपूर्वक लिखा गया है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी माना कि आदेश के लहजे को बदला जाना चाहिए था।

वहीं डीएम नवदीप शुक्ला ने द संडे एक्सप्रेस से कहा कि यह आदेश इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर जारी किया गया था। हमने इनपुट्स को उसी लहजे में रखा जिस तरह हमें मिला था। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द कायम करना है।

जिलाधिकारी अपने आदेश में जिस रिपोर्ट का जिक्र कर रहे हैं वो 23 अक्टूबर को एडीजी (स्पेशल ब्रांच) के यहां से जारी की गई थी। हालांकि यह एक सामान्य दिशा-निर्देश थे जिसमें किसी समुदाय का नाम नहीं लिखा था।  

टॅग्स :छठ पूजाबिहारमधेपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत