बिहार के 84 साल के बुजुर्ग का दावा- '11 बार ली कोरोना की वैक्सीन, बहुत फायदा हुआ', स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

By विनीत कुमार | Updated: January 6, 2022 11:53 IST2022-01-06T11:46:31+5:302022-01-06T11:53:30+5:30

बिहार के 84 साल के ब्रह्मदेव मंडल ने कहा है कि वे अब तक 11 बार कोविड की वैक्सीन ले चुके हैं। ब्रह्मदेव मंडल के अनुसार उन्हें इस वैक्सीन से बहुत फायदा हुआ है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

Bihar: Madhepura district 84 year old Brahamdev Mandal claims has taken 11 doses of Covid vaccine | बिहार के 84 साल के बुजुर्ग का दावा- '11 बार ली कोरोना की वैक्सीन, बहुत फायदा हुआ', स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

ब्रह्मदेव मंडल का दावा- 11 बार ली कोविड वैक्सीन (फोटो- एएनआई)

Highlightsबिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड का मामला, बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल ने 11 बार ली कोविड वैक्सीन।ब्रह्मदेव मंडल वैक्सीन की 12वीं डोज भी लेने की तैयारी में थे, इसी दौरान पकड़ लिए गए।अलग-अलग आईडी कार्ड और रिश्तेदारों के अलग-अलग फोन नंबर देकर ली कोरोना की वैक्सीन

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के अंतर्गत औराय गांव के 84 साल के ब्रह्मदेव मंडल ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। ब्रह्मदेव मंडल ने कहा है कि वे 11 बार कोविड की वैक्सीन ले चुके हैं। मामला सामने आने के बाद अब जांच शुरू कर दी गई है कि ऐसा कैसे संभव हो सका। 

12वां डोज लेने के दौरान पहचाने गए ब्रह्मदेव मंडल

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मदेव मंडल वैक्सीन की 12वीं डोज भी लेने की तैयारी में थे। वे इसे लेने के लिए स्थानीय चौसा स्वास्थ्य केंद्र पर गए तो पहचान लिए गए। ब्रह्मदेव मंडल ने पिछले 10 माह में अलग-अलग आईडी कार्ड और रिश्तेदारों के अलग-अलग फोन नंबर देकर वैक्सीन की ये डोज ली।

यही नहीं ब्रह्मदेव मंडल वैक्सीन को 'शानदार चीज' बताते हैं और कहा कि इसे लेने के बाद उनके घुटनों का दर्द कम हुआ है। मंडल ने कहा, 'मैंने जब से वैक्सीन लेनी शुरू की, कभी बीमार नहीं पड़ा और मेरा स्वास्थ्य भी ठीक हुआ है।'


वैक्सीन की डोज कब-कब ली ब्रह्मदेव मंडल ने

ब्रह्मदेव मंडल डाक विभाग से रिटायर कर्मी हैं। उनके अनुसार उन्होंने वैक्सीन की एक-एक डोज फरवरी, मार्च, मई, जून, जुलाई और अगस्त में ली। सितंबर में उन्होंने वैक्सीन की तीन डोज ली।

इस बीच मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉक्टर अमरेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि ब्रह्मदेव मंडल के दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे और अगर ऐसा है तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि आइडी बदलकर बार-बार वैक्सीन लेना नियम के खिलाफ है। आरोप सिद्ध हुए तो ब्रह्मदेव मंडल पर भी मामला दर्ज कराया जाएगा।

Web Title: Bihar: Madhepura district 84 year old Brahamdev Mandal claims has taken 11 doses of Covid vaccine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे