लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: जदयू मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी को मिल सकता है टिकट, चिराग करेंगे ऐलान, खगड़िया और वैशाली को लेकर क्या है दांव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2024 16:44 IST

Bihar LS polls 2024: खगड़िया और समस्तीपुर में महबूब अली कैसर और प्रिंस पासवान को बड़ा झटका लग सकता है। जबकि वैशाली सीट पर अपने पुराने सहयोगी पर भरोसा जता सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदो खास लोगों को उम्मीदवार बनाने पर फैसला लिया है।जमुई सीट से उनके बहनोई अरुण भारती उम्मीदवार बने हैं। समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली को लेकर अब पार्टी ने उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने जल्द ही अपने शेष बचे तीन उम्मीदवारों का ऐलान कर सकते हैं। उन्हें समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना है। सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान ने इन तीनों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। उन्होंने अपने दो पुराने सहयोगियों को बेटिकट कर दिया है। जबकि दो खास लोगों को उम्मीदवार बनाने पर फैसला लिया है। इसमें खगड़िया और समस्तीपुर में महबूब अली कैसर और प्रिंस पासवान को बड़ा झटका लग सकता है। जबकि वैशाली सीट पर अपने पुराने सहयोगी पर भरोसा जता सकते हैं। सूत्रों की मानें तो एनडीए में मिले पांच सीटों में हाजीपुर से खुद चिराग पासवान चुनाव में उतरने वाले हैं।

वहीं जमुई सीट से उनके बहनोई अरुण भारती उम्मीदवार बने हैं। जबकि समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली को लेकर अब पार्टी ने उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है। सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान ने खगड़िया सीट के लिए राजेश वर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। राजेश वर्मा एक व्यापारी हैं और आभूषण के कारोबार से जुड़े हैं।

पिछले कुछ वर्ष से वे लगातार चिराग पासवान के साथ कई मौके पर दिखे हैं। साथ ही युवा चेहरे के रूप में जमीनी स्तर पर भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय दिखते हैं। राजेश वर्मा भागलपुर में डिप्टी मेयर रह चुके हैं। अब चिराग ने उन्हें खगड़िया में बड़ी जिम्मेदारी देने का मन बनाया है। वहीं, समस्तीपुर में चिराग पासवान ने शाम्भवी चौधरी के नाम पर सहमति जताई है।

शाम्भवी मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। अशोक चौधरी ने पिछले दिनों चिराग से मुलाकात की थी। तब से ही शाम्भवी के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी। पहले शाम्भवी के जमुई से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन अब चिराग ने शांभवी को समस्तीपुर से मौका देने की योजना बनाई है।

अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित समस्तीपुर सीट से उतरने वाली शाम्भवी की शादी करीब दो साल पहले पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल के बेटे से हुई थी। अब शाम्भवी सियासत में एंट्री मारने को तैयार हैं। उधर, वैशाली सीट पर चिराग पासवान ने अपने पुराने साथी वीणा देवी के नाम पर सहमति जता दी है।

वीणा ने पिछला चुनाव भी जीता था। हालांकि बाद में वह पशुपति पारस के साथ चली गई थी। लेकिन पिछले कुछ समय से वह चिराग पासवान के साथ लगातार मंच साझा कर रही थीं। अब चिराग ने फिर से वीणा देवी को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। तीनों सीटों को लेकर उम्मीदवारों के नामों की अधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

बता दें कि खगड़िया सीट से लोजपा के टिकट पर पिछली बार निर्वाचित हुए चौधरी महबूब अली कैसर और समस्तीपुर सीट से जीतने वाले अपने चचेरे भाई प्रिंस कुमार को चिराग पासवान ने बेटिकट कर दिया है। ये दोनों पशुपति कुमार पारस के खेमे में चले गए थे। बाद में कैसर ने चिराग से नजदीकी बढ़ाते हुए टिकट लेने का प्रयास किया था। लेकिन चिराग पासवान ने उनके उम्मीदओं पर पानी फेर दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चिराग पासवानबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया