Bihar LS polls 2024: जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, पाटलिपुत्र से मीसा भारती और सारण से रोहिणी आचार्य को टिकट, राजद ने 26 सीट पर तय किए नाम, यहां देखिए
By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2024 16:09 IST2024-03-30T16:08:18+5:302024-03-30T16:09:13+5:30
Bihar LS polls 2024 RJD SEE LIST: हाजीपुर से शिवचंद्र राम, बक्सर से सुधाकर सिंह, शिवहर से रामा सिंह, मुंगेर से अनीता देवी, बांका से जय प्रकाश नारायण यादव और सुपौल से चंद्रहांस चौपाल के नाम तय है।

file photo
Bihar LS polls 2024 RJD SEE LIST: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों का तालमेल होते ही राजद ने अपने कोटे के 26 लोकसभा क्षेत्रों में से अधिकतर के नाम तय कर लिए हैं। बता दें कि गया से कुमार सर्वजीत, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, नवादा से श्रवण कुशवाहा, जमुई से अर्चना रविदास को पहले ही मैदान में उतारा जा चुका है। वहीं, राजद सूत्रों के अनुसार जहानाबाद से सुरेंद्र यादव और पाटलिपुत्र से मीसा भारती का नाम पहले तय है। जबकि पूर्णिया से बीमा भारती टिकट लेकर पहले से ही चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। वहीं, वैशाली से अन्नू शुक्ला (मुन्ना शुक्ला की पत्नी), सारण से रोहिणी आचार्य, उजियारपुर से आलोक मेहता, सीवान से अवध बिहारी चौधरी, गोपालगंज से सुरेंद्र राम, दरभंगा से ललित यादव, मधुबनी से अली अशरफ फातमी का नाम तय है।
उसी तरह हाजीपुर से शिवचंद्र राम, बक्सर से सुधाकर सिंह, शिवहर से रामा सिंह, मुंगेर से अनीता देवी, बांका से जय प्रकाश नारायण यादव और सुपौल से चंद्रहांस चौपाल के नाम तय है। बता दें कि राजद गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, वाल्मीकिनगर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, अररिया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, हाजीपुर और पूर्णिया सीटों पर राजद अपने उम्मीदवार लड़ाएगा।
वहीं वाम दलों में भाकपा माले 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इनके खाते में आरा, नालंदा और काराकाट की सीटें आईं हैं। जबकि भाकपा को बेगूसराय और माकपा को खगड़िया की सीट मिली है। दूसरी ओर कांग्रेस को किशनगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पटना साहिब, समस्तीपुर, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज की सीटें मिली हैं।