लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: तो पीएम मोदी से लेकर बीजेपी नेता सलाखों के पीछे होंगे..., राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती बयान पर भड़के भाजपा नेता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2024 12:05 IST

Bihar LS polls 2024: मीसा भारती बिहार के पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 2019 में चुनाव हार गई थीं। भाजपा ने रामकृपाल यादव को टिकट दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देजब भी यहां (बिहार) आते हैं तो हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार किया है।चुनाव के बाद पता चलेगा कि कौन जेल में जाएगा और बाहर रहेगा।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का मामला तेज हो गया। पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद सांसद डॉ. मीसा भारती की बयान को लेकर बीजेपी भड़क गई और हमला तेज कर दिया। मीसा ने कहा 7 अप्रैल को प्रचार के दौरान कहा कि हम एमएसपी लागू करने की बात कर रहे हैं और उन्हें (पीएम मोदी) इसमें तुष्टिकरण दिखता है। वह जब भी यहां (बिहार) आते हैं तो हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। अगर इस देश के लोग इंडिया अलायंस को (सरकार बनाने का) मौका दें, तो पीएम मोदी से लेकर बीजेपी नेता तक सलाखों के पीछे होंगे। मीसा बिहार के पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 2019 में चुनाव हार गई थीं। भाजपा ने रामकृपाल यादव को टिकट दिया है। 

भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। सिन्हा ने कहा कि लालू जी इतना संपत्ति के मालिक कैसे हो गए। सिन्हा ने कहा कि चुनाव के बाद पता चलेगा कि कौन जेल में जाएगा और बाहर रहेगा। लालू परिवार ने काफी संपत्ति बना ली है। मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि वह बिहार के जमुई में एक "दामाद" के लिए वोट मांग रहे थे।

भारती ने कहा कि उन्होंने भाई-भतीजावाद के बारे में कहां बात की? जमुई में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के उम्मीदवार अरुण भारती के लिए प्रचार करने पर पीएम मोदी पर परोक्ष हमला करते हुए मीसा भारती ने कहा, "पीएम मोदी एक 'दामाद' के लिए वोट मांगने के लिए जमुई में थे। उन्होंने भाई-भतीजावाद के बारे में कहां बात की?"

अरुण दिवंगत राम विलास पासवान के दामाद और संसदीय क्षेत्र के मौजूदा सांसद चिराग पासवान के बहनोई हैं। मीसा भारती ने यह भी कहा कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश में प्रधानमंत्री अक्सर 'भाई-भतीजावाद' शब्द का इस्तेमाल करते हैं। राजद की राज्यसभा सांसद मीसा भारती को एक बार फिर भाजपा के निवर्तमान सांसद रामकृपाल यादव के खिलाफ खड़ा किया गया है, जिन्होंने उन्हें 2014 और 2019 में हुए लगातार दो चुनावों में हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मीसा भारतीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन