लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: महाबली सिंह, विजय कुमार मांझी, सुनील कुमार पिंटू, छेदी पासवान, रमा देवी, अश्विनी कुमार चौबे और अजय निषाद बेटिकट, महागठबंधन से मांग रहे टिकट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2024 17:08 IST

Bihar LS polls 2024: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में भाजपा-जदयू और लोजपा गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 में विपक्षी गठबंधन कांग्रेस को सिर्फ एक सीट किशनगंज मिला था।राजद 26, कांग्रेस 9 और वाम दलों को 5 सीटें मिली हैं।भाजपा 17, जदयू 16, चिराग पासवान पांच, हम एक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Bihar LS polls 2024: एनडीए से टिकट कटने के बाद कई सांसदों के विपक्षी दलों के महागठबंधन के संपर्क में होने की चर्चा है। मौजूदा सांसद जदयू के महाबली सिंह और विजय कुमार मांझी तथा सुनील कुमार पिंटू, भाजपा के छेदी पासवान, रमा देवी, अश्विनी कुमार चौबे और अजय निषाद, लोजपा के चंदन सिंह, रालोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस सरीखे नेताओं के इस बार चुनाव लड़ने पर संकट दिख रहा है। इनके अलावा कई पूर्व सांसद हैं, जो चुनाव लड़ने को तैयार बैठे हैं पर उन्हें भी इस बार भी किसी दल से अब तक सिंबल नहीं मिल पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद और सासाराम से सांसद छेदी पासवान टिकट के लिए महागठबंधन के संपर्क में हैं।

दरअसल महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत सासाराम और मुजफ्फरपुर सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों सांसद अगर भाजपा छोड़ देते हैं तो कांग्रेस उन्हें टिकट दे सकती है। बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, भाजपा, लोजपा (रा), हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

वहीं इस गठबंधन का मुकाबला राजद, कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन से होने वाला है। उधर, महागठबंधन में पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस नेता निखिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव सहित कई ऐसे नेता हैं, जिन्हें उम्मीद थी कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ने का प्रबंध करेगी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। यही नही पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी, पूर्व सांसद पप्पू यादव, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि जैसे नेता बेटिकट रह गये हैं।

वहीं, हाल तक केंद्र सरकार में मंत्री रहे पशुपति कुमार पारस की राजनीति भी अधर में है। पारस को 2019 के लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सुरक्षित सीट से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर भारी जीत मिली थी। रामविलास पासवान ने उन्हें अपने होते हुए हाजीपुर से उम्मीदवार बनाया था। पासवान के निधन के बाद लोजपा दो भागों में बंट गई।

एक गुट रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का बना और दूसरे के स्वयं पारस अध्यक्ष हुए। अब भाजपा ने हाजीपुर की सीट चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को सौंप दिया है। उधर,पारस की जिद हाजीपुर से ही लड़ने की रही है। बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में भाजपा-जदयू और लोजपा गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

वहीं 2019 में विपक्षी गठबंधन कांग्रेस को सिर्फ एक सीट किशनगंज मिला था। इस बार विपक्षी गठबंधन में शामिल राजद 26, कांग्रेस 9 और वाम दलों को 5 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ भाजपा 17, जदयू 16, चिराग पासवान की लोजपा (रा) पांच, हम एक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारBJPजेडीयूनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन