लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: अगर सही से जांच की जाए तो पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री जेल जाएंगे, विवादित बयान बोलकर फंसीं लालू यादव की बेटी मीसा भारती, कहा-तोड़ मरोड़ कर पेश किया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2024 15:00 IST

Bihar LS polls 2024: आखिर 17 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे तो उन्होंने रोजगार क्यों नहीं दिया? जब हम लोग आए तब लोगों को रोजगार मिला।

Open in App
ठळक मुद्देअगर हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो हम जांच कराएंगे और दोषियों को सजा मिलेगी।बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया एजेंडा सेट नहीं कर सकती। एजेंडा सेट पक्ष विपक्ष दोनों को करना चाहिए और मीडिया जिस तरीके से एजेंडा सेट कर रही है, यह बिल्कुल गलत है।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मीसा भारती के द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए गए एक विवादित बयान पर उनकी आलोचना हो रही थी। इस बीच उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने पत्रकारों पर उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप भी लगाया है। दरअसल, पिछले दिन मीसा भारती ने कहा था कि अगर सही से जांच की जाए तो पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री जेल जाएंगे। पीएम मोदी पर अपनी टिप्पणी पर मीसा भारती ने कहा कि मैंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि चुनावी बॉन्ड असंवैधानिक है। उस पर मैंने कहा था कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो हम जांच कराएंगे और दोषियों को सजा मिलेगी।

मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया एजेंडा सेट नहीं कर सकती। एजेंडा सेट पक्ष विपक्ष दोनों को करना चाहिए और मीडिया जिस तरीके से एजेंडा सेट कर रही है, यह बिल्कुल गलत है। हमने यह नहीं कहा था कि जेल जाएंगे हमने यह कहा था कि जांच होगी तो देखा जाएगा और मीडिया ने पूरे मामले को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है।

वहीं नीतीश कुमार के जरिए रोड शो किए जाने पर वह कुछ भी कहने से बचती रहीं। उन्होंने कहा कि वह हमारे अभिभावक हैं। निश्चित तौर पर रोड शो कर रहे हैं तो करने दीजिए वह हमारे गार्जियन है। हो सकता है यह रोड शो 4 हजार और 4 लाख ,से ज्यादा पार कराने के लिए हो रहे होंगे। उन्होंने फिर कहा कि तेजस्वी का मतलब है रोजगार।

आखिर 17 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे तो उन्होंने रोजगार क्यों नहीं दिया? जब हम लोग आए तब लोगों को रोजगार मिला। इसका सीधा मतलब है कि तेजस्वी का मतलब ही रोजगार है। उल्लेखनीय है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने पिछले दिनों इलेक्ट्रॉल बॉन्ड पर सवाल उठाते हुए इसे सबसे बड़ा घोटाला बताया था। साथ ही कहा कि अगर जांच हुई तो भाजपा के सारे नेता जेल जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव २०२४मीसा भारतीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया