लाइव न्यूज़ :

Bihar LS Elections 2024: बिहार में पहले चरण के चार सीटों पर 33 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र हुआ रद्द,  39 प्रत्याशी रह गए मैदान में

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2024 17:26 IST

पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर कुल 72 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 39 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र ही स्वीकृत किये गये हैं। चारों सीटों पर सभी दलीय उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पहले चरण के चार लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच में 33 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर कर दिया गया हैपहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर कुल 72 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था

पटना:बिहार में पहले चरण के चार लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच में 33 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर कर दिया गया है। पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर कुल 72 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 39 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र ही स्वीकृत किये गये हैं। चारों सीटों पर सभी दलीय उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को जिलों से प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले चरण में मगध की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान तीनों सीटों पर कुल मिलाकर 28 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द हो गए। गया सीट पर 22 उम्मीदवारों में से सात का नामांकन रद्द हो गया। गया लोकसभा क्षेत्र में कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिनमें सात प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को रद्द कर दिया गया और अब यहां 15 प्रत्याशी रह गये हैं। 

इसी प्रकार से नवादा लोकसभा क्षेत्र से कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिनमें से नौ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिये गये हैं और अब यहां पर आठ प्रत्याशी रह गये हैं। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिनमें 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को रद्द कर दिये गये और अब इस लोकसभा क्षेत्र में नौ प्रत्याशी शेष हैं। 

इसके अलावा जमुई लोकसभा क्षेत्र में कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिनमें से पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिये गये हैं। जबकि यहां अब सात प्रत्याशी वैध रह गये हैं। वहीं, नवादा सीट पर 17 में नौ लोगों का नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया। इधर, जमुई लोकसभा सीट से नामांकन दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी उपेंद्र रविदास सहित पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है। अब चुनाव मैदान में सात प्रत्याशी ही शेष रह गये हैं।

टॅग्स :बिहार लोकसभा चुनाव २०२४बिहारलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया