Bihar LS Elections 2024: चुनावी गहमागहमी के बीच तेजस्वी यादव क्रिकेट की पिच पर चला रहे हैं बल्ला
By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2024 16:21 IST2024-04-25T16:21:38+5:302024-04-25T16:21:38+5:30
Bihar Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर कर लिखा है कि वह मैदान में आ रहे हैं। और उनका साथ देने के लिए पूरी जनता मैदान में खड़ी है।

Bihar LS Elections 2024: चुनावी गहमागहमी के बीच तेजस्वी यादव क्रिकेट की पिच पर चला रहे हैं बल्ला
पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजियों का दौर जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों चुनावी मैदान के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। तेजस्वी लगातार ट्वीट कर पीएम मोदी से सवाल कर रहे हैं। आज भी तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 5 सवाल पूछे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है?
तेजस्वी ने आगे लिखा है कि आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छीनना चाहते है? आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है? बिहार ने आपको 40 में से 39 सांसद दिए लेकिन आपने 10 वर्षों में बिहार को क्या दिया? आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते? इसके साथ ही दूसरे चरण के मतदान के पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में तेजस्वी यादव मैदान में बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी क्रिकेट पिच पर जमकर छक्के-चौके लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो शेयर करने के साथ ही तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव ने अपनी जीत का दावा एक बार फिर अनोखे अंदाज में किया है। तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर कर लिखा है कि वह मैदान में आ रहे हैं। और उनका साथ देने के लिए पूरी जनता मैदान में खड़ी है।
आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 25, 2024
है भरोसा खुद पर, गरीबी बेरोजगारी को देंगे मात...
जनता के हक के लिए अड़ेगें,लड़ेंगे,भिड़ेंगे
सामने हो दुश्मन हजार, हम जीत हासिल करेंगे#TejashwiYadav#india#Biharpic.twitter.com/wRsJN0RKjt
तेजस्वी यादव ने कहा है कि, उन्हें खुद पर भरोसा है कि वह गरीबी और बेरोजगारी को मात देंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि, वह जनता के हक के लिए अड़ेंगे, लड़ेंगे और भिड़ेंगे भी। उन्होंने आगे कहा कि, उनके सामने हजार दुश्मन होंगे लेकिन फिर भी वह जीत हासिल करेंगे। दरअसल, तेजस्वी ने लिखा है कि, "आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ, है भरोसा खुद पर, गरीबी बेरोजगारी को देंगे मात"... "जनता के हक के लिए अड़ेगें, लड़ेंगे, भिड़ेंगे, सामने हो दुश्मन हजार, हम जीत हासिल करेंगे"।