लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: आपका आरक्षण, देश का लोकतंत्र और संविधान खत्म करेंगे!, राजद प्रमुख लालू यादव ने भाजपा पर बोला हमला, सतर्क और सावधान हो जाइए...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2024 15:33 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: प्यारे देशवासियों, सतर्क और सावधान हो जाइए! भाजपा आपका आरक्षण, देश का लोकतंत्र और संविधान खत्म करने पर तुल गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश का संविधान नहीं रहेगा तो देश में लोकतंत्र भी नहीं रहेगा। जानबूझकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिली हुई है। संविधान व आरक्षण विरोधी भाजपा को कड़ा सबक सिखाएं।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की जारी गहमागहमी के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बयानों तीर चलाकर भाजपा और पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण खत्म करने की साजिश को लेकर भाजपा पर करारा प्रहार किया है। लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर देशवासियों के नाम खुला पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्यारे देशवासियों, सतर्क और सावधान हो जाइए! भाजपा आपका आरक्षण, देश का लोकतंत्र और संविधान खत्म करने पर तुल गया है।

लालू ने आगे लिखा है कि देश का संविधान नहीं रहेगा तो देश में लोकतंत्र भी नहीं रहेगा। आप देश के समान रूप से नागरिक भी नहीं रहेंगे। आप ऐसे नागरिक नहीं रहेंगे जिनके पास अधिकार होंगे, संवैधानिक सुरक्षा और उपचार के उपाय हों. आप चंद लोगों के गुलाम मात्र रह जाएंगे। उन्होंने लिखा है कि संविधान है तो आरक्षण है और आरक्षण है तो गैर बराबरी, उत्पीड़न एवं अत्याचार से सुरक्षा है।

समानता का भाव है, उपचार है। भाजपाई चाल चरित्र से समता विरोधी हैं। ये लोग संविधान व आरक्षण खत्म कर समाज में गैर बराबरी बढ़ा लोगों को पुनः मानसिक गुलाम बनाना चाहते हैं। बार-बार भाजपा के नेता स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि वे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। नया संविधान बनाना चाहते हैं, आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं।

लेकिन आरक्षण और संविधान विरोधी बयानबाजी पर प्रधानमंत्री मोदी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसी भी नेता और प्रत्याशी पर कभी भी कोई भी कार्रवाई नहीं की है। लालू ने पत्र में आगे लिखा है कि स्पष्ट दिखता है उन्हें जानबूझकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिली हुई है। अपने ऐसे बयानों से भाजपाई लोग आरक्षण और संविधान के प्रति आपकी गंभीरता, सजगता और प्रतिबद्धता को जांचते हैं।

अगर आज आप संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में अपना योगदान नहीं करेंगे तो आप और आपकी आने वाली पीढ़ियां उसी प्रताड़ना और उपेक्षा के दुष्चक्र को जियेंगे। जिसे कभी आपके पूर्वजों ने जिया था। आपके उलाहना, उत्पीड़न और अभाव के पुराने दिन वापस आएंगे और हाथ मलने के अलावा आपके पास कोई उपाय नहीं रह जाएगा। अंत में लालू यादव ने पत्र में लिखा है कि इसलिए लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और संविधान व आरक्षण विरोधी भाजपा को कड़ा सबक सिखाएं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदीआरजेडीBJPलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे