लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला तैयार, 40 सीटों पर ऐसे हुआ निर्णय

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2024 17:12 IST

Lok Sabha Elections 2024: 5 सीटें पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान में 2+3 के हिसाब से दी जाएंगी। वहीं उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी के हिस्से 1-1 सीट आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार हाजीपुर सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है। वर्तमान सांसद पशुपति कुमार पारस लड़ेंगे या फिर चिराग पासवान? पिछले चुनाव में एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीतीं थी।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक देख एक ओर जहां भाजपा के द्वारा ताबड़तोड़ उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिहार में एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इस बीच चर्चा है कि एनडीए में सीट शेयरिंग लगभग तय हो गया है। सूत्रों की मानें तो काफी माथापच्ची के बाद भाजपा, जदयू के साथ चिराग पासवान, पशुपति कुमार पारस, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी के लिए सीटों का मुद्दा लगभग हल कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो भाजपा इस बार भी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन जदयू को इस बार पिछली बार की तुलना में एक सीट कम मिलेगी, यानी वह 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन दोनों को मिलाकर 33 सीटें हो जाती हैं। अब बची 7 सीटों में लोजपा के दोनों गुट, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम को दी जाएगी। इसमें 5 सीटें पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान में 2+3 के हिसाब से दी जाएंगी। वहीं उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी के हिस्से 1-1 सीट आएगी।

सूत्रों के अनुसार हाजीपुर सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है कि आखिर यहां से वर्तमान सांसद पशुपति कुमार पारस लड़ेंगे या फिर चिराग पासवान? बताया जा रहा है कि पारस को मनाने की कोशिशें जारी हैं और उन्हें राज्यसभा के जरिये संसद में ले जाने की तैयारी है। वहीं, हाजीपुर से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) से उनकी मां उम्मीदवार हो सकती हैं, या फिर वह स्वयं भी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो इसको लेकर एक दो दिनों में घोषणा हो सकती है। दरअसल, एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी के बाद से ही सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस गया था। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और जदयू दोनों ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तब लोजपा को 6 सीट दी गई थी। पिछले चुनाव में एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीतीं थी।

इस बार पार्टियों की संख्या 6 हो गई हैं। ऐसे में सीटों को लेकर काफी माथापच्ची करना पडा है। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने इस बार एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सर्वसम्मति और एकजुटता से लोकसभा चुनाव लड़ने पर ही यह लक्ष्य साधा जा सकता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद और बेगूसराय में पीएम मोदी के मंच से जनसभाओं में कहा भी था कि सबको मिलजुलकर को मजबूती से काम करना है। नीतीश कुमार ने यह संदेश अपने एनडीए के साथियों के लिए भी दिया था। यही कारण है कि अब 17-16-5-1-1 का फॉर्मूला तैयार हो गया है और अब इसकी घोषणा भर बाकी बताई जा रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारलोकसभा संसद बिलपटनाजेडीयूBJPलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवाननीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया