लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में दूसरे चरण के 5 सीटों पर होने वाले चुनाव में सभी दलों ने की है जातिगत आधार पर गोलबंदी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2024 18:05 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण में जदयू की 5 सीट पर तो कांग्रेस तीन और राजद दो सीट के साथ एक सीट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की अग्निपरीक्षा होने जा रही है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के लिए यह काफी महत्वपूर्ण चुनाव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में दूसरे चरण के तहत 5 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना हैइन सबके बीच सीमांचल और अंग प्रदेश के पांच सीटों पर जातिगत आधार पर गोलबंदी की गई हैदूसरे चरण में JDU की 5 सीट पर तो कांग्रेस 3 और राजद 2 सीट के साथ एक सीट पर ओवैसी की अग्निपरीक्षा होने जा रही है

पटना:बिहार में दूसरे चरण के तहत 5 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए सभी दलों और उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्णिया में बीमा भारती के दो पीए के पास से जहां 10 लाख रुपये बरामद किए गए है, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव की गाड़ी से भी 50 हजार बरामद किए जाने की खबर है। इस बीच पप्पू यादव सड़क पर धरना दे दिया और डीएसपी को जमकर खरी खोटी सुनाया। इन सबके बीच सीमांचल और अंग प्रदेश के पांच सीटों पर जातिगत आधार पर गोलबंदी की गई है। 

बता दें कि दूसरे चरण में जदयू की 5 सीट पर तो कांग्रेस तीन और राजद दो सीट के साथ एक सीट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की अग्निपरीक्षा होने जा रही है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के लिए यह काफी महत्वपूर्ण चुनाव हैं। दूसरे चरण में पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, बांका और भागलपुर में वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण की सबसे महत्वपूर्ण सीट के रूप में सबसे पहला नाम पूर्णिया लोकसभा सीट का आता है। यहां एनडीए(जदयू) के उम्मीदवार संतोष कुशवाहा, महागठबंधन(राजद) की बीमा भारती और निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। 

इस सीट पर वोट अपील करने के लिए खुद पीएम मोदी भी चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा किशनगंज सीट पर कांग्रेस, एआईएमआईएम और जदयू ने प्रत्याशी खड़े किए हैं। तीनों पार्टी में अल्पसंख्यक उम्मीदवार ही दिए हैं। ऐसे में किशनगंज की लड़ाई को त्रिकोणात्मक संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है। किशनगंज सीट से कांग्रेस के टिकट पर तीन बार से सांसद रहे मोहम्मद जावेद को एनडीए घेरने में जुटी है तो असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पूरी ताकत अपने प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान के लिए झोंक दी है। उधर कटिहार लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने जहां तारिक अनवर को मैदान में उतारा है। 

वहीं जदयू ने दुलालचंद गोस्वामी को मौका दिया है। दुलालचंद गोस्वामी वर्तमान में कटिहार से सांसद भी हैं। कटिहार को तारिक अनवर की कर्मभूमि कहा जाता है। वह सर्वाधिक 13वीं बार कटिहार से उम्मीदवार हैं। वह वर्ष 1977 से लगातार कटिहार से ही चुनाव लड़ रहे हैं। अब-तक 12 चुनाव वह लड़ चुके हैं, जिनमें 5 बार उनकी जीत हुई है। जबकि भागलपुर सीट की बात करें तो भागलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अजीत शर्मा का सीधा मुकाबला एनडीए के अजय मंडल से है।  

उधर, बांका लोकसभा सीट पर लालू प्रसाद यादव के हनुमान की अग्नि परीक्षा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव को राष्ट्रीय जनता दल ने फिर एक बार मैदान में उतारा है। जदयू की ओर से गिरधारी यादव मैदान में है और वह वर्तमान में सांसद भी है। पिछले लोकसभा चुनाव में गिरधारी यादव ने जयप्रकाश यादव को 2 लाख से अधिक वोटों से हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया