लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: एकजुट नहीं विपक्ष, चिराग पासवान ने कहा- 2014 और 2019 में जितना सरप्राइज नहीं हुए थे, 2024 में होंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2024 16:59 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: चिराग पासवान ने कहा कि इस बार एनडीए न केवल 40 में से 40 सीट पर जीत दर्ज करेगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देलोग 2014 और 2019 में जितना सरप्राइज नहीं हुए थे, 2024 में होंगे।महागठबंधन के मतदाताओं में मतदान को लेकर कोई उत्साह नहीं है। मतदान केंद्रों पर जो भी मतदाता दिख रहे हैं वह एनडीए के हैं।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान को लेकर तमाम सियासी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के लोग एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में लोजपा(रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि विपक्ष के पास एकजुटता नहीं है, इसलिए उनके मतदाता मतदान के लिए बाहर नहीं निकल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार 2014, 2019 से भी चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आएंगे। चिराग पासवान ने कहा कि इस बार एनडीए न केवल 40 में से 40 सीट पर जीत दर्ज करेगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकार बनाने वाले बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि ये लोग 2014 और 2019 में जितना सरप्राइज नहीं हुए थे, 2024 में होंगे।

मतदान का प्रतिशत कम होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि महागठबंधन के मतदाताओं में मतदान को लेकर कोई उत्साह नहीं है। वो अपने नेताओं से निराश और हताश हो चुके हैं। मतदान केंद्रों पर जो भी मतदाता दिख रहे हैं वह एनडीए के हैं। चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए गठबंधन में नेता है, नेतृत्व है और नीति है, जो स्पष्ठ तौर पर दिखती है। महागठबंधन में कोई एकजुटता नहीं है।

पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस के कोई बड़े नेता नहीं आए। कांग्रेस के या वाम दल के उम्मीदवार क्यों आगे निकलेंगे? उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह कम होने की वजह से भी मतदान का प्रतिशत गिर गया है। चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन के नेता एक दूसरे से भिड़ जा रहे हैं और जिस तरह से राजद के नेता बोल रहे हैं कि किसी को हराने के लिए एनडीए को वोट दे दीजिए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट