Bihar Lok Sabha Elections 2024: ओवैसी ने लालू और राहुल को दिया झटका, शिवहर, गोपालगंज, पाटलिपुत्रा, मधुबनी और मोतिहारी सहित 9 सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान
By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2024 20:13 IST2024-04-29T20:11:49+5:302024-04-29T20:13:49+5:30
Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार के शिवहर, गोपालगंज, पाटलिपुत्रा, महराजगंज, मधुबनी, जहानाबाद, काराकाट और वाल्मीकिनगर या मोतीहारी से चुनाव लड़ेगी।

file photo
Bihar Lok Sabha Elections 2024: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम अब बिहार के 9 और लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव इंजीनियर आफताब आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि किशनगंज के अलावा पार्टी अब और किन सीटों 9 पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी बिहार के शिवहर, गोपालगंज, पाटलिपुत्रा, महराजगंज, मधुबनी, जहानाबाद, काराकाट और वाल्मीकिनगर या मोतीहारी से चुनाव लड़ेगी। पार्टी किशनगंज लोकसभा सीट पर पहले ही चुनाव लड़ चुकी है।
इस तरह कुल पार्टी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश महासचिव ने उम्मीदवारों के नाम पर भी पार्टी का स्टैंड बताया। उन्होंने कहा कि शिवहर सीट से राणा रंजीत सिंह के नाम की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि तीन फेज तक हमने वेट किया और सिर्फ किशनगंज से अख्तरुल इमान को चुनाव लड़वाया।
हमें लगा था कि राजद और कांग्रेस हमारा विरोध नहीं करेगी। लेकिन किशनगंज में इन्होंने विरोध किया। खासकर लालू जी ने वीडियो जारी किया। उससे हमें काफी दुख हुआ। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐसे में राजद के रवैये से नाराज होकर और पार्टी को इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं करने से नाराज होकर यह फैसला लिया है।