Bihar Lok Sabha Election Result 2024: क्या फिर से पलटी मारेंगे सीएम नीतीश!, लोकसभा चुनाव के बाद तेजस्वी और नीतीश एक ही विमान से दिल्ली पहुंचे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2024 14:59 IST2024-06-05T14:59:19+5:302024-06-05T14:59:59+5:30

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सबकी नजर सरकार के गठन पर है। भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है। 

Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Will CM Nitish hit back again After Lok Sabha elections Tejashwi yadav and Nitish kumar reached Delhi in same plane | Bihar Lok Sabha Election Result 2024: क्या फिर से पलटी मारेंगे सीएम नीतीश!, लोकसभा चुनाव के बाद तेजस्वी और नीतीश एक ही विमान से दिल्ली पहुंचे

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: क्या फिर से पलटी मारेंगे सीएम नीतीश!, लोकसभा चुनाव के बाद तेजस्वी और नीतीश एक ही विमान से दिल्ली पहुंचे

Highlightsसरकार बनाने के लिए उसे जदयू की जरूरत होगी। कांग्रेस भी जदयू की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है।नीतीश कुमार पुरानी बातों को याद कर भाजपा का साथ छोड़ देंगे।

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई दिल्ली में आज हुई एनडीए के अलावा इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में भाग लेने बिहार के नेता दिल्ली गए। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां एनडीए की बैठक में भाग लेने गए, वहीं, इंडिया की बैठक में भाग लेने तेजस्वी यादव भी गए। दोनों नेता एक ही विमान से दिल्ली रवाना हुए। इस बीच राजनीतिक गलियारे में अटकलों का बाजार फिर से गर्म हो गया। दरअसल, लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सबकी नजर सरकार के गठन पर है। भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है।

सरकार बनाने के लिए उसे जदयू की जरूरत होगी। उधर, कांग्रेस भी जदयू की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। उसे उम्मीद है कि नीतीश कुमार पुरानी बातों को याद कर भाजपा का साथ छोड़ देंगे और इंडिया गठबंधन से मिलकर सरकार बनाएंगे। इस बीच विमान में नीतीश कुमार आगे की सीट पर बैठे थे तो उनके ठीक पीछे तेजस्वी यादव बैठकर दिल्ली रवाना हुए।

ऐसे में चर्चा यह होने लगी कि क्या विमान में क्या गुल खिलने वाली है? लिहाजा सियासी गलियारे में अब तरह-तरह की बातें होने लगी है। विमान के अंदर नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। इसमें नीतीश को देखते ही तेजस्वी खड़े होते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं। इसके बाद तेजस्वी कहते हैं 6 बजे बैठक है।

फिर दोनों अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठक जाते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री आवास पर ललन सिंह पहुंचे थे। दरअसल, दिल्ली जाने से पहले नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के आला और अहम नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिल्ली रवाना हुए।

बता दें कि नतीजों से साफ है कि नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों का समर्थन बहुत जरूरी है। भाजपा को बहुमत नहीं मिलने पर नीतीश कुमार को लेकर अटकलबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच नीतीश कुमार की पलटी मारने वाली आदत को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री पद दे दिया जाए, तो वह पलटी मार सकते हैं।

उधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इस तरह की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब किसी भी परिस्थिति में इंडिया गठबंधन में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग परिवारवाद से आगे सोचते ही नहीं है। पीएम पद के ऑफर मिलने पर भी इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार नहीं जाएंगे।

Web Title: Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Will CM Nitish hit back again After Lok Sabha elections Tejashwi yadav and Nitish kumar reached Delhi in same plane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे