Bihar Lok Sabha Election Result 2024: हमें एक करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं, हम भी सरकार बनाने का कर रहे प्रयास, तेजस्वी यादव ने कहा- बुराई क्या है...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2024 16:15 IST2024-06-05T16:15:02+5:302024-06-05T16:15:46+5:30

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: हमने जो आरक्षण का दायरा बढ़ाने और इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर जो मांग रखी है। उसे तत्काल लागू किया जाए।

Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Tejashwi Yadav saidWhat arm got more than one crore votes we are also trying form government | Bihar Lok Sabha Election Result 2024: हमें एक करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं, हम भी सरकार बनाने का कर रहे प्रयास, तेजस्वी यादव ने कहा- बुराई क्या है...

photo-lokmat

Highlightsहमें मौका मिलता है तो हम तत्काल इस करेंगे। अब देश से नरेंद्र मोदी का दौर खत्म हो गया है। आज भाजपा बहुमत से काफी दूर चली गई है।

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव नतीजों के आ जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि हमें एक करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों के सीट में बढ़ोतरी हुई है। उनसे जब यह सवाल किया गया कि क्या देश में इंडिया का सरकार बनाएगी तो उन्होंने कहा कि प्रयास तो सभी लोग करते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या किसी से बात हुई है, इसपर उन्होंने कहा कि वह भी कोशिश कर रहे हैं और हम भी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जिसकी भी बनें हम बस यही कहना है कि बिहार को तत्काल विशेष राज्य का दर्जा मिले। इसके साथ ही हमने जो आरक्षण का दायरा बढ़ाने और इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर जो मांग रखी है। उसे तत्काल लागू किया जाए।

अगर हमें मौका मिलता है तो हम तत्काल इस करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि अब देश से नरेंद्र मोदी का दौर खत्म हो गया है। हालत क्या है वह देख लीजिए। आज भाजपा बहुमत से काफी दूर चली गई है। अब सहयोगी के साथ उनको हर हाल में रहना पड़ेगा। वहीं, तेजस्वी से जब पूछा गया कि आप और नीतीश कुमार दोनों एक ही फ्लाइट में साथ जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमें नहीं है।

हम अपनी जानकारी रखते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट किया है। बिहार तो अब किंग मेकर बनकर उभर रहा है। जो भी किंगमेकर हो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारा वोटिंग प्रतिशत अच्छा रहा है।

पहले 2 लाख, 3 लाख या 5 लाख से हारते थे, इस बार काफी कम मार्जिन से हारे हैं। कहीं कहीं तो 20 हजार के अंतर से प्रत्याशी हारे हैं। अगले साल बिहार में विधानसभा का चुनाव है, हमारा यकीन है कि हम विधानसभा में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ने का काम किया है। यूपी में भाजपा को 80 में से सिर्फ 34 सीट मिले हैं, वहीं समाजवादी पार्टी को 37 सीट मिली है जिसको लेकर तेजस्वी ने कहा कि अयोध्या में राम जी का आशीर्वाद विपक्ष को मिला है।

Web Title: Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Tejashwi Yadav saidWhat arm got more than one crore votes we are also trying form government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे