लाइव न्यूज़ :

बिहार लॉकडाउन: कई लोग विवाहों को टाल रहे हैं या सादगी से सम्पन्न कर रहे हैं

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:08 IST

Open in App

(संजय सिन्हा)

पटना, सात मई बिहार में काफी लोग विवाहों को या तो स्थगित कर रहे हैं या उन्हें टाल रहे हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो ‘बैंड-बाजा-बारात’ के बिना विवाह करने का फैसला कर रहे हैं। बिहार में कोविड-19 संकट के बीच 11 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है।

पांच और 15 मई के बीच लगन की कई तिथियां थीं जब राज्य में लॉकडाउन है। विवाह हॉल के मालिकों ने कहा कि अधिकांश लोग बुकिंग रद्द कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने लॉकडाउन के दौरान केवल 50 लोगों को विवाहों में शामिल होने की अनुमति दी है। इसके अलावा, डीजे, बारात और 'बैंड-बाजा' (ऑर्केस्ट्रा) प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसके अलावा, विवाह के लिए स्थानीय पुलिस थाने को तीन दिन पहले सूचित किया जाना जरूरी है और मंजूरी के बाद ही विवाह किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर शादियों जैसे सामाजिक कार्यों को टालने की भी अपील की है।

पटना के पनचे होटल के प्रबंधक कुमुद शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शादियों के लिए अग्रिम बुकिंग में से लगभग 90 स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग जिनके लिए तारीख बदलना अपरिहार्य था, वे साधारण शादी करने का फैसला कर रहे हैं। केवल कुछ ही अतिथि आएंगे और कोई बैंड-बाजा-बारात नहीं होगा।’’

इसके अलावा, ये शादियां गांधी मैदान पुलिस थाने से अनुमति मिलने के बाद ही होंगी।

मौर्य होटल में भी ऐसी ही स्थिति है।

होटल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस अवधि के दौरान अधिकांश बुकिंग को आगामी तारीखों के लिए टाला जा रहा है।’’

पटना में मसाला जंक्शन रेस्तरां- सह-भोज हॉल के मालिक विजय सिन्हा ने कहा कि उनके यहां की लगभग सभी अग्रिम बुकिंग स्थगित कर दी गई है।

अरवल जिले के चुल्हन बिगहा गांव के मूल निवासी राम बिहारी सिंह ने कहा, ‘‘हमने 6 मई को औरंगाबाद में अपने भतीजे की एक भव्य शादी की योजना बनाई थी। लेकिन, 'बैंड-बाजा' के बिना यह एक 'फीका समारोह' रहा और अतिथि सूची में भारी कटौती की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग