लाइव न्यूज़ :

बिहार में 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नीतीश कुमार ने किया ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: May 4, 2021 12:19 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ये लॉकडाउन 15 मई तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में 15 मई तक कोरोना लॉकडाउन, सोमवार शाम हाई लेवल मीटिंग के बाद फैसलालॉकडाउन से जुड़े तमाम गाइडलाइंस अगले कुछ घंटों में राज्य सरकार की ओर से जारी होंगेइससे पहले सोमवार को पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से लॉकडाउन को लेकर अपना मत बताने को कहा था

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन की घोषणा की। नीतीश कुमार की ओर से लॉकडाउन लगाने के संबंध में ट्वीट कर कहा गया, सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद फिलहाल 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सोमवार को नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की थी। इस मीटिंग में पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए गए थे कि बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों को रोकने का काम किया जाए।बहरहाल, ताजा घोषणा के बाद लॉकडाउन से जुड़े तमाम गाइडलाइंस अगले कुछ घंटों में राज्य सरकार की ओर से जारी कर दिए जाएंगे।

कोरोना पर पटना हाई कोर्ट का सख्त रवैया

इससे पहले पटना हाई कोर्ट में भी 3 मई को कोरोना संक्रमण पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से लॉकडाउन को लेकर सवाल पूछे थे।

कोरोना पीड़ितों के इलाज में हो रही लापरवाही के संबंध में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा था कि सरकार मंगलवार तक लॉकडाउन को लेकर अपना मत स्पष्ट करे।

कोर्ट की ओर से साथ ही कहा गया था कि अगर सरकार कोई कदम नहीं उठाती तो कोर्ट कड़ा फैसला ले सकता है। इसके अलावा कोर्ट ने अस्पताल में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन आदि की कमी पर जम कर सरकार को फटकार लगाई थी। 

बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले

बिहार में पिछले कई दिनों से हर रोज 10 से 13 हजार के बीच नए मामले आ रहे हैं। नए मामलों का ये आंकड़ा 15 हजार तक भी पहुंचा था। तीन मई की ही देर शाम के अपडेट के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे में 11407 नए मामले सामने आए थे।

साथ ही इस अवधि में 82 और लोगों की मौत भी हो गई। बिहार में इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 2821 हो गई है। वहीं पिछले साल से अब तक कुल 509047 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 82 मरीजों की मौत हुई उनमें पटना में 24, मुजफ्फरपुर में 13, मधेपुरा में छह, पश्चिम चंपारण में पांच, नालंदा एवं सीतामढ़ी में चार-चार मरीजों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे