लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश की जिद्द का परिणाम है शराबबंदी, पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा-ताड़ी को शामिल कर गलती की, यह प्राकृतिक जूस, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2022 21:45 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार ने इसमें ताड़ी को शामिल कर सबसे बड़ी गलती की है। ताड़ी कोई शराब नहीं है, यह प्राकृतिक जूस है। जिससे कई परिवारों का गुजारा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देकुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन की जीत तय है।तेजस्वी यादव और ललन सिंह भी कुढ़नी गए हैं।भाजपा के बड़े बोल का इस चुनाव में कोई फायदा नहीं होने वाला है।

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिद्दी करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह (नीतीश) जो करने की ठान लेते हैं, उसके लिए वे उतारू हो जाते हैं। मांझी ने तल्ख तेवर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इससे कोई मतलब नहीं है कि इसका परिणाम क्या होगा।

इसी प्रक्रिया में पूरी समस्या झूल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिद्द का परिणाम बताया है। बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मांझी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार ने इसमें ताड़ी को शामिल कर सबसे बड़ी गलती की है। ताड़ी कोई शराब नहीं है, यह प्राकृतिक जूस है। जिससे कई परिवारों का गुजारा होता है।

उन्होंने कहा सरकार को चाहिये ताड़ी को शराब के कैटगरी से अलग कर दिया जाए, जिससे पिछड़े और गरीब वर्ग के लोगों को रोजगार मिल सके। लेकिन शराबबंदी में उनसे यह बाद चूक हो गई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की राय चाहे जो भी हो, लेकिन मेरी राय इन सबसे अलग है। मांझी ने कहा कि कई गरीब ऐसे हैं जो ताड़ी बेचकर ही अपना घर चलाते हैं, उनका रोज़गार छीन जाएगा।

ताड़ी से लॉ एंड आर्डर खराब नहीं होता है। ताड़ी बंद करना उचित नहीं है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री से जब कुढ़नी उपचुनाव को लेकर सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जीत तय है। लेकिन एक औपचारिकता के तहत हम वहां चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज तेजस्वी यादव और ललन सिंह भी कुढ़नी गए हैं। उन्होंने मुझसे भी वहां चलने के लिए कहा, जिसके बाद मैंने भी चुनाव प्रचार करने की तैयारी की है। मांझी ने कहा कि भाजपा के बड़े बोल का इस चुनाव में कोई फायदा नहीं होने वाला है।

बिहार में भाजपा द्वारा निकाय चुनाव को लेकर आचार सहिंता के दुरुपयोग पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर भाजपा के उठाए सवाल उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू है, लेकिन निकाय चुनाव नहीं होने के बाद यह निश्चित है कि बिहार में आचार संहिंता शिथिल है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें आचार सहिंता को लेकर यह समझना मुश्किल है कि इसके क्या आधार है?

टॅग्स :जीतन राम मांझीनीतीश कुमारउपचुनावबिहारपटनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन