लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश ने कड़क अधिकारी केके पाठक को सौंपी शराबबंदी की कमान, विपक्ष लगातार कर रहा सरकार पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2021 17:55 IST

कड़क और तेजतर्रार आइएएस अधिकारी केके पाठक को मद्य निषेध विभाग की जिम्मेवारी सौंपे जाने के बाद कांग्रेस और राजद ने इसको लेकर सरकार पर तंज कसा है.

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह ने कहा कि शार्क और पोठिया मछली उन्‍हें समझ में आती है.बिहार में शराबबंदी है और आगे भी रहेगी. केके पाठक जब गोपालगंज के जिलाधिकारी थे, तब इनका जलवा दिखा था.

पटनाः कड़क और तेजतर्रार आइएएस अधिकारी केके पाठक को मद्य निषेध विभाग का अपर मुख्‍य सचिव बनाये जाने के बाद सियासत शुरू हो गई है. विपक्षी दलों ने सरकार के इस निर्णय पर सवाल खडे़ किए हैं तो सत्ता पक्ष ने इसका स्‍वागत किया है.

 

 

एक ओर जहां कांग्रेस और राजद ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है तो दूसरी ओर जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने जमकर पलटवार किया है. केके पाठक को मद्य निषेध विभाग की जिम्मेवारी सौंपे जाने के बाद कांग्रेस और राजद ने इसको लेकर सरकार पर तंज कसा है.

कांग्रेस प्रवक्‍ता राजेश राठौर ने कहा है कि जिस अधिकारी को नीतीश कुमार वर्षों पहले हटा दिए थे, उन्‍हें फिर से लाना उनकी मजबूरी है या जरूरी है, या फिर असफल शराबबंदी का ठीकरा अधिकारी पर फोड़ना चाहते हैं. वहीं राजद नेता विजय प्रकाश ने कहा कि जिस अधिकारी को असक्षम समझ कर उत्‍पाद विभाग से हटाया गया था, उन्‍हें फिर से सक्षम समझकर फिर से लाया गया है.

उन्‍होंने पूछा है कि यदि वे सक्षम व्‍यक्ति तो किस कारण से हटाया गया और यदि वे असक्षम थे तो फिर किस आधार पर वापस लाया गया? इधर, ललन सिंह ने कहा कि शार्क और पोठिया मछली उन्‍हें समझ में आती है. लेकिन तेजस्‍वी यादव शराबबंदी के खिलाफ जितना बोलते हैं तो उन्‍हें अपने चुनावी घोषणापत्र में इसे शामिल करना चाहिए कि वे इसे समाप्‍त कराएंगे.

लेकिन बिहार में शराबबंदी है और आगे भी रहेगी. इसे और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे. इस दौरान केके पाठक की नियुक्ति को लेकर उठे सवाल पर उन्‍होंने सख्‍त लहजे में कहा कि किस अधिकारी का पदस्थापन कहां होगा, यह राजद से पूछकर होगी क्‍या? केके पाठक पर सवाल उठाने का उनको क्‍या मतलब है?

शराबबंदी का कानून बना था तब केके पाठक ही उत्‍पाद आयुक्‍त थे. यहां बता दें कि केशव कुमार पाठक (केके पाठक), 1990 बैच के आइएस अधिकारी हैं. ये उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे. अपने कड़क अंदाज के लिए प्रसिद्ध केके पाठक जब गोपालगंज के जिलाधिकारी थे, तब इनका जलवा दिखा था.

बताया जाता है कि उनकी वजह से तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद के करीबियों को दिक्‍कत होने लगी थी. तब पाठक का तबादला सचिवालय कर दिया गया था. इनके साथ कुछ विवादों का नाता भी जुडा था. अब हाल के दिनों में जिस तरह के शराबबंदी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठ रहे थे.

उसके बाद यह जरुरी था कि मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी किसी कड़क अधिकारी को सौंपा जाए. लगभग पांच साल बाद केके पाठक को फिर से विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. आज विभाग की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही केके पाठक ने साफ कर दिया है कि वह बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. बताया जा रहा है कि वह जल्द ही इस संबंध में विभाग में बडे़ फेरबदल कर सकते हैं. 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह