लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडल मानसून सत्रः राजद विधायक हेलमेट और काले मास्क पहनकर पहुंचे, कहा-सदन में आने से लगता है डर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2021 15:14 IST

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक हेलमेट पहनकर और काला मास्क लगाकर सदन पहुंचे.

Open in App
ठळक मुद्देचार महीने पहले सदन में हुई हिंसा को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर दबाव बनाने के लिए राजद की ओर से यह सांकेतिक विरोध किया गया.विधायकों ने 23 मार्च की घटना की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि वे डर हुए हैं.पिछले सत्र में विपक्षी विधायकों के साथ हुई मारपीट का मुद्दा उठा दिया.

पटनाः बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ शुरू हुआ. हालांकि सबसे पहले विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा का सम्‍बोधन हुआ. इसके बाद दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई. विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की शुरुआत में ऐसे विधायकों को चेतावनी दी जो हंगामा कर सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाते हैं.

उन्होंने सदन में बिना इजाजत बोलने वाले विधायकों को से कहा कि 2-4 विधायक मिल कर सदन की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचा सकते हैं. हम यह नहीं होने देंगे. वहीं, श्रद्धांजलि के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई हंगामा शुरू हो गया. भाकपा- माले के विधायकों ने खडे़ होकर पिछले सत्र में विपक्षी विधायकों के साथ हुई मारपीट का मुद्दा उठा दिया और यह मांग करने लगे कि पिटाई करने वाले अधिकारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? माले विधायक इस पर चर्चा की मांग करने लगे. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने माले विधायकों को सीट पर बैठने को कहा.

इस दौरान राजद के विधायक सतीश दास एवं मुकेश रोशन सिर पर हेलमेट लगाकर झाल बजाते सदन में पहुंचे. उन लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी हेलमेट लगाकर ही करना शुरू किया. पिछले सत्र के दौरान 23 मार्च को विधानसभा के अंदर विधायकों पर हमले के खिलाफ विपक्ष के कई विधायक काला मास्‍क लगाकर पहुंचे.

कुछ विधायकों ने कहा कि उन्हें सदन में आने से डर लगता है, इसलिए हेलमेट पहन रखा है. वहीं राजद विधायक मुकेश रोशन मेडिकल किट लेकर आए थे. विपक्षी विधायकों का कहना है कि जिस तरह पिछले सत्र में उनकी पिटाई की गई, इस मामले में सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगनी होगी. इसबीच, सदन की कार्यवाही शुरू होने के 10 मिनट बाद ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीट पर खडे़ होकर एक प्रस्ताव रखना चाहते थे. इसे विधानसभा अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया. उन्‍होंने कहा कि आज इसके लिए उपर्युक्त समय नहीं है. कल आप अपना प्रस्ताव दीजिएगा.

इस पर विपक्षी सदस्य खडे़ हो गए और आसन की तरफ उंगली उठाने लगे. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सीट पर खडे़ हुए विपक्षी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सदन में अमर्यादित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आसन का सम्मान करना सबका दायित्व है. विधानसभा अध्यक्ष के तल्ख तेवर के बाद विपक्षी विधायक अपने आसन पर बैठ गए.

इस बीच विपक्ष के विधायकों ने कोविड काल के दौरान मृत हुए लोगों के परिजनों को 4 लाख मुआवजा देने की मांग की. हालांकि इस दौरान विधान सभा परिसर में कोविड 19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी होता रहा. राजद, भाजपा और कांग्रेस के विधायक कई विधायक बिना मास्क पहने नजर आये. यहां बता दें कि इस बार कोरोना के कारण विधानमंडल 5 दिनों तक ही चलेगा.

यही नहीं यह सत्र भले ही छोटा हो, लेकिन काफी हंगामेदार रहने वाला है. विपक्षी दल खासकर राजद और कांग्रेस हमलावार रहेंगे, इसका संकेत उन्होंने आज दे दिया है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कोरोनाकाल में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दिया और पूरे सदन ने खडे होकर एक मिनट का मौन रखा. कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे कोरोना योद्धाओं को भी श्रद्धांजलि दी गई.

टॅग्स :आरजेडीजेडीयूपटनातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं