बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 19, 2021 16:20 IST2021-03-19T16:20:08+5:302021-03-19T16:20:08+5:30

Bihar Legislative Speaker announces Best MLA Award | बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार देने की घोषणा की

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार देने की घोषणा की

पटना, 19 मार्च बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में शुक्रवार को घोषणा की कि संसद के तर्ज पर हर साल विधायकों में से भी सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना जाएगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक को पुरस्कार के रूप में एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ विधायक का चयन करने के उद्देश्य से एक समिति का गठन किया जाएगा और इसके नियमों को तैयार करने के लिए सदस्यों से सुझाव मांगे जाएंगे।

सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार एक समिति द्वारा दिया जाएगा जिसकी घोषणा अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bihar Legislative Speaker announces Best MLA Award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे