लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार पर बिहार विधान परिषद में नीरज कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी में नोकझोंक, जदयू ने लालू यादव को कहा- राजनीति का कैंसर और कोढ़ 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2020 21:19 IST

नीरज कुमार ने कहा कि जनता ने हमें भ्रष्टाचार करने और संपत्ति अर्जित करने के लिए जनादेश नहीं दिया है. हमारी पार्टी ने कभी इस मुद्दे पर समझौता नहीं किया है. 

Open in App
ठळक मुद्देऐसा कौन बेटा है कि जिसे अपने मां- पिता के गुनाह के लिए माफी मांगना पड़ा? राबड़ी देवी ने कहा कि आज जो भी न्यायालय का फैसला आएगा हम उसका स्वागत करेंगे.

पटनाः बिहार विधान परिषद में आज उस समय अजीबोगरीब स्थितु उत्पन्न हो गई, जब जदयू विधान पार्षद व पूर्व मंत्री नीरज कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भिड़ गए.

नीरज कुमार ने राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने कभी भी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया है. नीरज कुमार ने कहा कि जनता ने हमें भ्रष्टाचार करने और संपत्ति अर्जित करने के लिए जनादेश नहीं दिया है. हमारी पार्टी ने कभी इस मुद्दे पर समझौता नहीं किया है. 

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसा कौन बेटा है कि जिसे अपने मां- पिता के गुनाह के लिए माफी मांगना पड़ा? यहां बता दें कि चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी.

लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत याचिका दाखिल की है. वहीं तीन अन्य मामलों में उन्‍हें जमानत मिल गई है. यदि आज लालू यादव को जमानत मिल जाती है तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे.

इससे पहले लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई को लेकर विधान परिषद पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि आज जो भी न्यायालय का फैसला आएगा हम उसका स्वागत करेंगे. हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. इसके बाद जदयू ने लालू को राजनीति का कैंसर व कोढ़ बताते हुए उनकी जमानत का विरोध किया. इसी दौरान सदन में दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीराबड़ी देवीतेजस्वी यादवराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी