Bihar Legislative Council: सभापति ने पूछा आप भईया बोलती हैं तो दिलीप जायसवाल लालू प्रसाद यादव के क्या लगेंगे?, राबड़ी देवी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बताया भाई
By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2025 15:16 IST2025-03-05T15:15:07+5:302025-03-05T15:16:24+5:30
Bihar Legislative Council: सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी से सवाल किया कि दिलीप जायसवाल को आप भईया बोलती हैं तो दिलीप जायसवाल लालू प्रसाद यादव के क्या लगेंगे?

file photo
Bihar Legislative Council: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुए नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए दिलीप जायसवाल को बधाई दी। इस दौरान राबड़ी देवी ने बताया कि दिलीप जायसवाल उन्हें दीदी बोलते हैं। वह भी उन्हें भाई मानती हैं। उनके इतना बोलते ही सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी से सवाल किया कि दिलीप जायसवाल को आप भईया बोलती हैं तो दिलीप जायसवाल लालू प्रसाद यादव के क्या लगेंगे?
अवधेश नारायण सिंह के इस सवाल को सुनते ही सदन के अंदर मौजूद सदस्यों ने जमकर ठहाके लगाने लगे। दरअसल, बहन के भाई को बहन के पति का साला कहा जाता है। ऐसे में अवधेश नारायण सिंह ने विनोदपूर्ण तरीके से लालू यादव और दिलीप जायसवाल के उसी रिश्ते की ओर संकेत दिया।
क्योंकि राबड़ी देवी ने दिलीप जायसवाल को अपना भाई बताया। हालांकि अवधेश नारायण के सवाल को राबड़ी देवी ने विनोदपूर्ण तरीके से ही टालते हुए कहा कि दिलीप जायसवाल अध्यक्ष बनें तो उन्हें कुछ खिलाना चाहिए। इस दौरान सदन में सत्ता और विरोधी पक्ष दोनों ओर के सदस्य जोरदार ठहाके लगाते रहे।