RJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2026 09:38 IST2026-04-11T09:36:08+5:302026-04-11T09:38:36+5:30

Bihar Legislative Council Bye-Election: एक आधिकारिक अधिसूचना में, चुनाव आयोग के अवर सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दो जिलों में फैले इस निर्वाचन क्षेत्र में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Bihar Legislative Council Bye-Election RJD stakes its claim on this candidate for the Bhojpur-Buxar MLC by-election | RJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

RJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

Bihar Legislative Council Bye-Election: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर होने वाले विधान परिषद (MLC) उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने युवा और सक्रिय नेता सोनू राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कौन हैं सोनू राय? 

सोनू राय केवल एक नया चेहरा नहीं हैं, बल्कि उनके पीछे एक मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि है:

पारिवारिक रिश्ता: सोनू राय, लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे पूर्व MLC लालदास राय के पुत्र हैं।
पार्टी के लिए कामकाज का अनुभव: वह वर्तमान में RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से संगठन में जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे हैं।

यही नहीं भोजपुर में उनकी अपनी राइस मिल है, जिसका उद्घाटन खुद लालू यादव ने किया था।

क्यों हो रहा है उपचुनाव?

यह सीट जेडीयू (JDU) के राधाचरण साह के विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई थी। रिक्त हुई इस सीट पर अब चुनाव होना है।

चुनाव का पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार :

अधिसूचना जारी होने की तारीख-  16 अप्रैल 
नामांकन की अंतिम तिथि- 23 अप्रैल
मतदान-12 मई

मतगणना और परिणाम-14 मई

त्रिकोणीय मुकाबला

इस बार भोजपुर-बक्सर की जंग आसान नहीं होने वाली है। मैदान में तीन मुख्य कोण बनते दिख रहे हैं:

1.  RJD: सोनू राय के जरिए अपनी पारंपरिक सीट और वोट बैंक बचाने की कोशिश।
2.  NDA: अभी उम्मीदवार की घोषणा बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सीट जेडीयू के खाते में जा सकती है।
3.  जन सुराज: प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' ने भी इस चुनाव में उतरने का ऐलान कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

 सोनू राय पिछले विधानसभा चुनाव में बड़हरा सीट से दावेदार थे, लेकिन तब मौका नहीं मिल पाया था। अब MLC के जरिए पार्टी ने उन्हें इनाम दिया है।

Web Title: Bihar Legislative Council Bye-Election RJD stakes its claim on this candidate for the Bhojpur-Buxar MLC by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे