लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद उपचुनावः शाहनवाज हुसैन, मुकेश सहनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 21:55 IST

Open in App

पटना, 18 जनवरी भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने राज्य विधान परिषद की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन और राजग के घटक विकासशील इन्सान पार्टी के प्रमुख सहनी के नामांकन दाखिल करने के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत सत्तारूढ़ गठबंधन के कई अन्य नेता मौजूद थे।

बिहार विधान परिषद की इन दोनों सीटों के लिए मतदान 28 जनवरी को निर्धारित किया गया है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। इसलिए, नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 21 जनवरी को दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने की संभावना है।

हुसैन ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा खाली की गई सीट से नामांकन दाखिल किया है, जबकि सहनी ने पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा द्वारा बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने पर खाली सीट के लिए नामांकन दाखिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस