लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद उपचुनावः राजग प्रत्याशी रोजिना नाजिश ने नामांकन पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 17:38 IST

Open in App

पटना, 22 सितंबर बिहार विधान परिषद के दिवंगत सदस्य तनवीर अख्तर के निधन से रिक्त हुई सीट के लिए बुधवार को उनकी पत्नी रोजिना नाजिश ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।

पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी की मौजूदगी में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी रोजिना ने पटना प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल को अपना नामांकन पत्र सौंपा ।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और राजग के अन्य घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पशु संसाधन मंत्री मुकेश सहनी सहित राज्य सरकार के विभिन्न मंत्री भी मौजूद थे ।

नामांकन पत्र सौंपे जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रोजीना नाजिश राजग की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी को मालूम है कि कोरोना के कारण कुछ दिन पहले विधान पार्षद तनवीर अख्तर जी का निधन हो गया था। हमलोगों ने तय किया कि उनकी पत्नी रोजिना नाजिश को उम्मीदवार बनाया जाए।’’

इस सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तारीख है। रोजिना के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने की सूचना नहीं है।

नामांकन पत्र की जांच कल की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल