लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, बजट के दौरान हंगामा बरपाने वाले विधायकों पर की जाएगी कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2021 20:09 IST

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा की जिन लोगों ने सदन की गरिमा को कलंकित किया है. आचार समिति उसको देखेगी और एक्शन भी लेगी.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा की आचार समिति इस मामले की पड़ताल कर रही है.विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की जिन लोगों ने सदन की गरिमा को कलंकित किया है. बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और डीजीपी से बात कर मामले की जांच करने को कहा गया है.

पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हंगामा बरपाने वाले विपक्ष के विधायकों पर गाज गिर सकती है.

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की सदन में बजट सत्र के दौरान हंगामा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि सदन में हंगामा करने वाले विधायकों ने सदन की गरिमा को कलंकित किया है. उनके खिलाफ कार्रवाई होगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा की आचार समिति इस मामले की पड़ताल कर रही है.

आचार समिति की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की जिन लोगों ने सदन की गरिमा को कलंकित किया है. आचार समिति उसको देखेगी और एक्शन भी लेगी. उन्होंने कहा की मामला प्रक्रियाधीन है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा की जो लोग अच्छा काम किये हैं. उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने ये बयान जारी किया था कि विधानसभा परिसर में विधायकों की बर्बर तरीके से पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. अध्यक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और डीजीपी से बात कर मामले की जांच करने को कहा गया है.

विधानसभा अध्यक्ष के इस  बयान के जारी हुए एक सप्ताह बीतने को हैं. कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई. यहां बता दें कि विधानसभा में बजट सत्र के दौरान हुई घटना के दर्जनों वीडियो देश भर में वायरल हैं. इसमें विधायकों को जमीन पर पटक कर लात-जूतों से मारते पुलिसकर्मियों का वीडियो करोड़ों लोग देख चुके हैं. महिला विधायकों के साथ बदसलूकी के कई भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं.

इन वीडियो में उन पुलिस अधिकारियों के चेहरे स्पष्ट हैं जो विधायकों की बर्बर पिटाई कर रहे थे. सरकार के खास माने जाने वाले एक पुलिस अधिकारी की बदसलूकी की तस्वीरें आम हैं. कांग्रेस के विधायक संतोष मिश्रा को जूतों से पीटने का भी वीडियो वायरल है.

संतोष मिश्रा के मुताबिक विधानसभा में उस दिन पुलिसकर्मी जब घुसे थे वो खामोश थे. लेकिन इसी दौरान पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह सीएम नीतीश कुमार के कक्ष में गये थे. डीएम जैसे ही नीतीश कुमार के कक्ष से बाहर निकले उन्होंने पटना के एसएसपी से कुछ बात कही और फिर पुलिसकर्मियों ने विधायकों पर हमला कर दिया.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टीजेडीयूआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल